महासमुंद

CG Thagi News: चार लोगों से पौने 4 लाख की ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी

CG Thagi News: महासमुंद जिले में जिला अस्पताल में पदस्थ एक वार्ड ब्वॉय ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 3 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए।

2 min read

CG Thagi News: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जिला अस्पताल में पदस्थ एक वार्ड ब्वॉय ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर चार लोगों से 3 लाख 80 हजार रुपए ठग लिए। पुलिस ने वार्ड ब्वॉय पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। मामला 2019 और 2021 का है। प्रार्थियों ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत की थी। शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी

जिला चिकित्सालय का वार्ड ब्वॉय पद पर पदस्थ वरूण साहू ने स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर सुरेन्द्र कन्नौजे से 40000 रुपए, खोमन कन्नौजे से 40000 रुपए, आवेदिका प्रियंका दुबे से 150000 रुपए व साक्षी शर्मा से 150000 रुपए कुल 3,80,000 रुपए की धोखाधड़ी की है।

वरूण साहू निवासी भुरका थाना महासमुंद के विरूद्ध धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आवेदक सुरेन्द्र कन्नौजे ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी का नौकरी लगाने के लिए 22 जुलाई 2021 को नकद 40 हजार रुपए दिए थे। खोमन कन्नौजे ने 22 अप्रैल 2019 को नकद 40 हजार रुपए दिए थे। पुलिस ने धारा 420 के वरूण साहू पर मामला दर्ज कर लिया है। इधर, अस्पताल प्रबंधन को इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों ने जानकारी जुटाने की बात कही है।

इलाज कराने के नाम पर हुई थी 7 लाख की ठगी

पिछले दिनों पिथौरा से ही एक व्यक्ति से भतीजी के दोस्त के इलाज के नाम पर सात लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया था। इसके बाद आरोपियों को पकड़ा गया था। जान-पहचान नहीं होने के बावजूद लोग ठगों के झांसे में आ रहे हैं। पुलिस द्वारा लगातार जागरुकता अभियान चलाए जा रहा है। इसके अलावा टीवी पर भी लगातार सतर्क रहने के संदेश आ रहे हैं।

खाते से 18 हजार पार

पोषण ट्रैकर केवाइसी के बहाने खाते से 19478 रुपए साइबर ठग ने पार कर दिए। ग्राम लखनपुर निवासी एक आंगनबाड़ी केंद्र में महिला से ऑनलाइन ठगी हुई। उच्च अधिकारी होने के भय से महिला ने ओटीपी भेज दिया और खाते से 19478 रुपए पार हो गए। पटेवा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला शिकायत लेकर आई थी।

नौकरी दिलाने और घर बैठे पैसे कमाने के नाम पर मैसेज आते हैं। जिससे लोगों को सावधानी बरतना जरूरी है। लगातार ठग लोगों को जरूरतों के हिसाब से ठगी कर रहे है। किसी को पीएम आवास दिलाने के नाम पर ठगी कर रहे हैं, तो किसी किसी को बिजली बिल भुगतान कराने के नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है।

Published on:
05 Apr 2025 12:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर