
CG Vande Bharat: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद जंक्शन रेलवे स्टेशन से वर्चुअल मोड पर हरी झंडी दिखाकर वंदेभारत ट्रेन को रवाना किया। वंदे भारत के महासमुंद स्टेशन पहुंचने पर स्वागत के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। रेलवे स्टेशन पर 5.10 बजे ट्रेन पहुंची।
CG Vande Bharat: दुर्ग से विशाखापट्नम तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस 8 घंटे में 566 किमी का सफर तय करेगी। सोमवार को वंदे भारत ट्रेन में नि:शुल्क सफर करने के लिए कई लोग उत्साहित नजर आए। उद्घाटन अवसर पर महासमुंद रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्र-छात्राओं ने नृत्य से समां बांधा। कार्यक्रम की मुय अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि वंदे भारत ट्रेन की सौगात देने पर महासमुंद की जनता प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करती है। बड़ी संया में लोग चिकित्सा, शिक्षा व पर्यटन के लिए विशाखपट्टनम जाते हैं। उनके लिए काफी सहूलियत होगी। विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस भारत को एक सूत्र में बांधती है।
इस ट्रेन का निर्माण भारत में हुआ है। यह सप्ताह में 6 दिन चलेगी। सुबह विशाखापट्टनम जाने वाले लोगों के लिए और रात में रायपुर जाने के लिए लोगों के लिए अच्छी सुविधा हो गई है। इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद किसी ट्रेन को लेकर पहली बार इतना उत्साह देखा है। महासमुंद रेलवे स्टेशन में उद्घाटन के अवसर पर बीजेपी नेता पूनम चंद्राकर, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, एसपी आशुतोष सिंह, जिला पंचायत सीईओ एस आलोक और रेलवे के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
महासमुंद में वंदे भारत ट्रेन का समय 4:45 निर्धारित किया गया था। उद्घाटन अवसर पर यह ट्रेन अपने तय समय से लगभग 20 से 25 मिनट देर से पहुंची। लगभग 10 मिनट ट्रेन महासमुंद रेलवे स्टेशन पर रुकी और विशाखापट्टनम के लिए रवाना हुई। वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं में ज्यादा उत्साह दिखा।
रायपुर से वंदे भारत से महासमुंद आए लोगों के लिए भी महासमुंद से लोकल ट्रेन की व्यवस्था की गई थी। वंदे भारत के आने के पहले ही लोकल ट्रेन बेलसोंडा में खड़ी हुई थी। वंदे भारत के जाने के बाद लोकल ट्रेन महासमुंद आई, जिसमें रायपुर से आए लोगों को वापस भेजा गया। इसके अलावा वंदे भारत आने के पहले ही बेलसोंडा में एक अन्य पैसेंजर ट्रेन को भी रोका गया था। जो पूरी की तरफ जा रही थी।
वंदे भारत सप्ताह में 6 दिन चलेगी। प्रत्येक गुरुवार को तकनीकी रखरखाव के लिए ट्रेन का परिचालन नहीं किया जाएगा। ट्रेन की नई समय सारिणी जारी की गई है। पूर्व में जारी समय सारिणी में बदलाव किया गया है। सुबह 6:38 बजे महासमुंद पहुंचेगी। रात को भी विशाखापट्टनम ट्रेन महासमुंद पहुंचेगी। लोगों के लिए रायपुर जाने के लिए रात में सुविधा होगी।
पहले दिन उद्घाटन के अवसर पर रायपुर से विशाखापट्टनम तक नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी गई थी। वहां से वापसी के लिए भी एक अन्य ट्रेन का भी परिचालन की व्यवस्था की गई है। महासमुंद से भी कई यात्री विशाखापट्टनम जाने के लिए ट्रेन में चढ़े। ग्रीन केयर सोसाइटी के अध्यक्ष पर्यावरण विद् व विश्वनाथ पाणिग्राही ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन भारत का गौरव है। महासमुंद में भी इसका स्टॉपेज है, यह गर्व की बात है। यह काफी सुविधाजनक है।
संबलपुर डिविजन रेलवे के प्रबंधक आनंद सिंह बताया कि प्रधानमंत्री ने लगभग पांच वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। इसमें दुर्ग-विशाखापट्टनम ट्रेन भी शामिल है। जिसका महासमुंद में भी स्टॉपेज है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसकी रतार भी ज्यादा है। जो यात्री विशाखापट्टनम जाना चाहते हैं, उनके लिए यह ट्रेन काफी सुविधाजनक है। 2 घंटे की बचत होगी।
Updated on:
17 Sept 2024 03:29 pm
Published on:
17 Sept 2024 03:29 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
