Vande Bharat Express: छत्तीसगढ़ के राजधानी रायपुर में दुर्ग से विशाखपट्टनम के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की सूचना किसी भी तरह लीक न हो, इस पर्देदारी में बिलासपुर से लेकर रायपुर के रेल अफसर लगे हुए थे। आखिरकार शनिवार को गोपनीयता तोड़ते हुए इस ट्रेन के चलने की अधिकृत तौर पर सूचना जारी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 सितंबर को शाम 4.15 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रायपुर स्टेशन से रवाना करेंगे। फिर 20 सितंबर से गुरुवार को छोड़कर यह वंदे भारत ट्रेन नियमित तौर पर दुर्ग स्टेशन से ही विशाखापट्टनम के बीच चलेगी।