
CG News: महासमुंद शहर में अब दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला पुलिस द्वारा शहर में लगे कैमरों और आधुनिक तकनीक की मदद से 8 मार्च 2026 से बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर ई-चालान की कार्रवाई शुरू की जाएगी। पुलिस के अनुसार शहर में कैमरों के माध्यम से आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) जैसी व्यवस्था लागू की जा रही है।
इसमें AI टूल्स की मदद से रियल-टाइम में हेलमेट न पहनने वाले चालकों और वाहन नंबर की पहचान की जाएगी। इसके बाद वाहन मालिक के मोबाइल पर चालान का मैसेज और ऑनलाइन भुगतान की लिंक भेजी जाएगी। पुलिस ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से इस व्यवस्था का ट्रायल चल रहा था, जिसमें करीब 3700 नियम उल्लंघन करने वालों की पहचान हुई, जबकि लगभग 1100 लोग एक से अधिक बार बिना हेलमेट के वाहन चलाते पाए गए। फिलहाल इन्हें जागरूक करने के लिए एक मौका दिया जा रहा है।
जिला पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई "जीरो फ्रिक्शन, मैक्सिमम एक्शन" के सिद्धांत पर आधारित होगी, यानी पुलिस से किसी प्रकार की बहस या रोक-टोक के बिना सीधे डिजिटल माध्यम से चालान जारी होगा। यदि 90 दिनों के भीतर चालान का भुगतान नहीं किया गया तो मामला स्वतः न्यायालय में ट्रांसफर हो जाएगा। पुलिस के अनुसार शहर से गुजरने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग: राजमार्ग 353 पर यातायात का दबाव अधिक है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।
Updated on:
09 Mar 2026 02:33 pm
Published on:
09 Mar 2026 02:32 pm
बड़ी खबरें
View Allमहासमुंद
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
