महासमुंद

Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए बड़ी राहत! धान के हर एकड़ पर मिलेंगे 13,839 रुपए

Krishak Unnati Yojana: छत्तीसगढ़ में कृषक उन्नति योजना के तहत धान किसानों को प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता मिलेगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Nov 2026, 12:33 PM IST
Krishak Unnati Yojana
किसानों के लिए बड़ी राहत (photo Patrika)

Krishak Unnati Yojana 2026-27: महासमुंद में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 202६-27 में कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत धान उत्पादक किसानों को रकबे के अनुसार प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि लागत कम करना और उनके सामाजिक और आर्थिक स्तर में सुधार लाना है। जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2026-27 में कुल 159 समितियों के माध्यम से एक लाख 62 हजार 566 किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन किया गया है। जिसमें किसानों के भूमि का कुल रकबा 235394.44 हेक्टेयर है और किसानों के धान का रकबा 216503.22 हेक्टेयर है।

किसे मिलेगा लाभ

योजना का लाभ उन किसानों को मिलेगा, जिन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, एग्रीस्टैक में पंजीकृत हैं और उनके द्वारा बोए गए धान के रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे किया जा चुका है। धान बीज उत्पादन में भाग लेने वाले किसान भी योजना के लिए पात्र होंगे। हालांकि, पंजीकृत ट्रस्ट, मंडल, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी एवं शाला विकास समिति संस्थाओं को योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

रकबे के आधार पर सहायता राशि

अनुदान राशि का भुगतान कृषि भूमि सीलिंग कानून के प्रावधानों के अधीन किया जाएगा। योजना के तहत किसानों को उनके द्वारा बोए गए धान के डिजिटल क्रॉप सर्वे में सत्यापित रकबे के आधार पर सहायता राशि दी जाएगी। यदि किसी किसान ने 2.5 एकड़ में धान की खेती की है और पूरे रकबे का डिजिटल क्रॉप सर्वे हो चुका है, तो प्रति एकड़ 13,839 रुपए की दर से 34,597.50 रुपए की सहायता राशि मिलेगी।

Updated on:
13 Nov 2026, 12:33 PM IST
Published on: