महासमुंद

Farmers News: किसानों के लिए बड़ी खबर! धान बेचने के लिए आ गई पंजीयन की लास्ट डेट…

Farmers News: छत्तीसगढ़ शासन ने किसानों से धान खरीदी की सुगमता के लिए 1 लाख 53 हजार किसानों का डाटा कैरीफॉरवर्ड के लिए 31 अक्टूबर तक पंजीयन किया जाएगा।
2 min read
Farmers News

Farmers News: समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने के लिए इस साल अभी तक 4088 नए किसानों ने पंजीयन करा लिया है। पंजीयन के लिए अभी दो दिन का समय भी बाकी है। जुलाई महीने से नए किसानों का पंजीयन किया जा रहा है। इधर, सहकारी समितियों में पंजीकृत 1 लाख 53 हजार किसानों का डाटा कैरीफॉरवर्ड कर लिया गया है।

Farmers News: धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ

प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 14 नवंबर से प्रारंभ होने वाली है। फड़ों में साफ-सफाई शुरू हो गई है। धान की खरीदी के लिए 25 हजार 156 गठान बारदाने पहुंच चुके हैं। इसके अलावा पिछले वर्ष के बारदाने का उपयोग भी खरीदी के लिए किया जाएगा। पिछले वर्ष 112 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी। इस वर्ष अभी लक्ष्य आने का इंतजार है।

इधर, किसानों को अच्छी फसल होने की उम्मीद है। कम अवधि की फसल तैयार हो चुकी है। लंबी अवधि के फसल अब तक तैयार नहीं हो पाई हैं। दीपावली त्योहार के बाद फसल कटाई के कार्य में तेजी आएगी। पिछले साल एक नवंबर से ही धान की खरीदी प्रारंभ हो गई थी।

त्योहार के बाद फसल कटाई के कार्य में आएगी तेजी

इस वर्ष 14 नवंबर से निर्धारित किया गया है। 2024 में किसानों को धान खरीदी के लिए 14 दिन कम समय दिया गया है। फिलहाल, जिन किसानों की फसल पककर तैयार हो चुकी है, वे कटाई की तैयारी में जुटे हैं। दीपावली पर्व के बाद ही धान की कटाई में तेजी आएगी। जिला विपणन अधिकारी टिकेंद्र राठौर ने बताया कि धान खरीदी के लिए तैयारी प्रारंभ हो गई है।

खरीदी लक्ष्य आने का इंतजार है। 25 हजार 156 गठान बारदाने आ चुके हैं। किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए एकीकृत पोर्टल बनाया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नया पंजीयन और पंजीकृत फसल और रकबे में संशोधन 31 अक्टूबर तक किया जाता है। कई किसान नई जमीन लेते हैं और कई किसान बेच देते हैं। रकबे में भी संशोधन किया जाता है।

नए केंद्रों की मांग

Farmers News: जिले में कई गांवों ने नया धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग की है। खाद्य विभाग ने प्रस्ताव बनाकर भेज दिया है। विभाग को मंजूरी का इंतजार है। ज्यादातर दूरदराज के गांव के लोगों खरीदी केंद्र की मांग की है। जिससे किसानों को अपनी फसल बेचने में सुविधा हो सके।

Updated on:
30 Oct 2024 12:35 pm
Published on:
30 Oct 2024 12:35 pm