
सब्जियों के दाम में उछाल (Photo Patrika)
Vegetable Price: महासमुंद में मानसून सीजन शुरू होते ही सब्जियों के बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोकल आवक कम होने से कई सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। सबसे ज्यादा तेजी जंगली मशरूम के भाव में है, जो बाजार में 1000 रुपए किलो तक बिक रहा है। वहीं पैरा मशरूम भी 250 रुपए किलो मिल रहा है। बारिश के मौसम में स्वीटकॉर्न की आवक भी शुरू हो गई है। बाजार में स्वीटकॉर्न 15 से 20 रुपए प्रति नग बिक रहा है।
सामान्य भुट्टे और स्वीटकॉर्न की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा अन्य सब्जियों के दाम में भी बढ़ोतरी हुई है। गोभी 60 रुपए किलो, कोचई 60 रुपए किलो, कटहल 70 रुपए किलो, मुनगा 120 रुपए किलो और करेला 60 रुपए किलो तक पहुंच गया है। बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर उत्पादन और आवक प्रभावित हुई है। इस कारण बाहर से सब्जियों की सप्लाई मंगानी पड़ रही है।
सब्जी विक्रेताओं के अनुसार लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों से सब्जियों की तुड़ाई और परिवहन प्रभावित हुआ है। स्थानीय उत्पादन कम होने से बाजार की मांग पूरी करने के लिए दूसरे जिलों और राज्यों से सब्जियां मंगानी पड़ रही हैं। परिवहन लागत बढ़ने का असर भी खुदरा कीमतों पर दिखाई दे रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि यदि बारिश का दौर लगातार जारी रहा और स्थानीय आवक सामान्य नहीं हुई, तो आने वाले दिनों में सब्जियों के दाम में और बढ़ोतरी हो सकती है। फिलहाल, मानसून का असर रसोई के बजट पर साफ दिखाई देने लगा है, क्योंकि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली कई सब्जियां पहले की तुलना में महंगी हो गई हैं।
बारिश का असर केवल मशरूम तक सीमित नहीं है। बाजार में कई अन्य सब्जियों के दाम भी बढ़ गए हैं। वर्तमान में प्रमुख सब्जियों की कीमतें इस प्रकार हैं—
Updated on:
27 Jul 2026 01:57 pm
Published on:
27 Jul 2026 01:56 pm
