26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महासमुंद में 34 हजार छात्रों की APAR ID अधूरी, आधार की गड़बड़ी और डुप्लीकेट एंट्री बनी बड़ी बाधा

Chhattisgarh APAR ID News: महासमुंद जिले में 34 हजार से अधिक छात्रों की APAR ID आधार की त्रुटि, डुप्लीकेट एंट्री और UDISE पोर्टल की समस्याओं के कारण अधूरी है। स्कूलों में आधार अपडेट और बायोमेट्रिक शिविर शुरू करने की तैयारी की है।
2 min read
Google source verification
APAR ID

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय महासमुंद (photo Patrika)

APAR ID: महासमुंद जिले में अपार आईडी (आटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट ) बनाने में छात्रों को कई समस्याएं आ रही है। आधार और पोर्टल के डेटा में अंतर होने और छात्र का नाम यूडाइस पोर्टल पर दर्ज नहीं होने से 34 हजार छात्रों की अपार आईडी अटकी हुई है। लक्ष्य से 16 प्रतिशत छात्रों की अपार आईडी नहीं बन पाई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल छात्रों की संख्या दो लाख 16 हजार 156 है। अब तक जिले में लगभग एक लाख 81 हजार 619 छात्रों का अपार आईडी बनाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार लगभग 34110 छात्रों की अपार आईडी बनाने का कार्य शेष है। कई छात्रों के दस्तावेजों में त्रुटियां होने के कारण पहले से ही प्रक्रिया अटकी हुई है।

छात्रवृत्ति पर पड़ेगा असर

एक राष्ट्र और एक छात्र की आईडी बनाने की योजना के साथ आईडी बनाने का कार्य किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार आधार में नाम त्रुटि के साथ-साथ, एक ही मोबाइल नंबर का बार-बार उपयोग से छात्रों का रजिस्ट्रेशन करने में एरर आ रहा है। कुछ बच्चों का नाम दो अलग-अलग विद्यालयों के पोर्टल पर दर्ज होने से अपार आईडी बनाने में समस्या आ रही है। आईडी नहीं बनने से छात्रवृत्ति, ड्रेस जैसी योजनाओं पर भी असर पड़ सकता है।

स्कूल में ही छात्रों का बायोमेट्रिक अपडेट हो सकेगा

आधार में त्रुटि के कारण पिछले एक साल से अपार आईडी बनाने में गति नहीं मिल पा रही है। डीएमसी रेखराज शर्मा ने बताया कि अपार आईडी बनाने का पोर्टल खुल गया है। नए अपार आईडी बनाए जा सकेंगे और इसके आलावा छात्रों का आधार भी अब अपडेट हो सकेगा। स्कूल में ही छात्रों का बायोमेट्रिक अपडेट हो सकेगा। इसके लिए शिविर लगाए जाएंगे।

कोड किया जाएगा प्रदान

अपार आईडी के माध्यम से छात्रों को 12 अंकों का कोड प्रदान किया जाता है। जो विद्यार्थियों के आधार से लिंक रहेगा। जिसका उपयोग छात्र-प्रमाण-पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए कर सकते हैं।

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए अभियान शुरू

जिले के छात्रों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। आधार बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) के तहत छात्रों के फिंगरप्रिंट और आंखों के पुतली अपडेट की जा रही है। आधार में नाम, पता, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर भी सुधारा जा सकता है। 5 से 7 वर्ष के बच्चों का प्रथम और 15 से 17 वर्ष के छात्रों का द्वितीय मेंडेटरी बायोमेट्रिक अपडेट करना है। इस प्रक्रिया के तहत छात्रों का नया फोटो भी अपलोड किया किया जा रहा है। स्कूलों में छात्रों की पहचान भी की जा रही है, जिनके आधार बायोमेट्रिक अपडेट बाकी है। जिले में ऐसे छात्र भी हैं, जिनकी आधार वेरीफाई हो चुकी है, लेकिन अपार आईडी नहीं बना है। एक लाख 86 हजार 582 छात्रों आधार वेलीडेशन का कार्य भी किया जा चुका है।

84 प्रतिशत आईडी बनी

मिली जानकारी के अनुसार महासमुंद विकाखंड में 90.74 प्रतिशत लोगों की आईडी बनाई जा चुकी है। पिथौरा में 83.42 प्रतिशत, बागबाहरा में 82.83 प्रतिशत, बसना में 80..63 और सरापयपाली में सरायपाली में 78 प्रतिशत अपार आईडी का निर्माण कर लिया गया है। कुल 84 प्रतिशत आईडी बन चुकी है। 8 हजार 162 से ज्यादा छात्रों का आधार उपलब्ध ही नहीं कराया है।