
छत्तीसगढ़ में तीन दिन झमाझम बारिश की संभावना (Photo AI Image)
Chhattisgarh Monsoon Update: महासमुंद जिले में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। रविवार को सुबह से रुक-रुककर तेज बारिश का दौर जारी रहा। करीब डेढ़ घंटे तक हुई झमाझम बारिश के बाद कुछ समय के लिए मौसम साफ हुआ, लेकिन शाम होते-होते फिर बादल बरस पड़े। बारिश के कारण शहर की कई सड़कों और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, जिससे नगर पालिका की ड्रेनेज व्यवस्था की भी पोल खुल गई।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक महासमुंद जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिनों तक जिले में अच्छी बारिश होने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के आसपास बने मौसम तंत्र के प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से खुले स्थानों पर जाने से बचने की सलाह दी गई है।
इस मानसून सीजन में महासमुंद जिले में अब तक 527 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। यह सामान्य वर्षा से करीब 17 प्रतिशत अधिक है। आंकड़ों के अनुसार 26 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 448 मिमी होती है, लेकिन इस बार बारिश का आंकड़ा इसे पार कर चुका है।
कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक आर.एल. शर्मा ने किसानों को सलाह दी है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए खेतों में जल निकासी की समुचित व्यवस्था बनाए रखें। खेतों में लंबे समय तक पानी भरने से फसलों की जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है और उत्पादन प्रभावित हो सकता है।
मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। तेज बारिश और आंधी के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। यदि बारिश का सिलसिला इसी तरह जारी रहा तो आने वाले दिनों में नदी-नालों का जलस्तर भी बढ़ सकता है।
महासमुंद – 452.2 मिमी
सरायपाली – 713.2 मिमी
बसना – 584 मिमी
पिथौरा – 646.1 मिमी
बागबाहरा – 408.6 मिमी
कोमाखान – 361.5 मिमी
26 जुलाई को यहां हुई सबसे ज्यादा बारिश
Updated on:
27 Jul 2026 05:04 pm
Published on:
27 Jul 2026 05:04 pm
