महासमुंद

छत्तीसगढ़ के बंदोरा गांव घुसे हाथी, मचाई तबाही

छत्तीसगढ़ के सिरपुर छेत्र के बंदोरा में घुसे हाथी , मचाई तबाही
2 min read
• •
Apr 19, 2018
Wild Elephants Terror
अफसरों के उड़ गए होश जब पता चला 17 जंगली हाथियों का झुंड पहुंचा राजधानी की सीमा तक

छत्तीसगढ़ के सिरपुर छेत्र के बंदोरा में घुसे हाथी , मचाई तबाही

मंगलवार रात को १० हाथियों के दल ने बंदोरा गांव में जमकर उत्पात मचाया है। हाथियों ने रबी फसल को नुकसान पहुँचाने की कोशिश भी की। आशंका है कि बुधवार रात को हाथी लहंगर, पीढ़ी क्षेत्र में धमक सकते हैं।जहाँ मरघट नाला पीढ़ी बांध में ही पानी है। इस कारण हाथी पीढ़ी बांध का रुख कर सकते हैं। क्षेत्र को पिछले दो साल विचरणगाह बना रखे हाथियों का पूरा समूह अब लौट रहा है। पहले एक दंतैल आया, फिर १० हाथी आ गए और अब हाथियों की संख्या बढक़र १४ हो गई है। आशंका है कि दल के शेष ५ हाथी भी आने ही वाले हैं।

रबी की फसलों को पहुँचाया नुकसान

बुधवार को रायपुर जिले की सीमा में हाथिओं के दाल ने प्रवेश किया। वहीं १० हाथी सिरपुर क्षेत्र के बंदोरा, लहंगर, पीढ़ी के आसपास जंगलों में विचरण कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार बार क्षेत्र के घने जंगलों से पांच दिन पहले जिले के सिरपुर क्षेत्र में लौटे १० हाथी अलग-अलग समूहों में विचरण कर रहे थे। अब चार और हाथियों का एक दल सामने आया है। यह दल बुधवार को अछोली, बिरकोनी, बडग़ांव होते हुए महानदी पार कर रायपुर जिले में प्रवेश किये। बताया गया है कि चारों हाथी कुकराडीह बंजर से भोरिंग, अछोला, अछोली होते हुए रात को ही कोडार नाला पार कर बिरकोनी पहुंचे।जहाँ हाथियों ने कन्हार खार में धान की रबी फसल को नुकसान पहुँचाया।फिर हाथी बडग़ांव पहुंचे और वहां के तालाब में पानी पीकर अपनी अपनी प्यास बुझाई।

ग्रामीणों को हाथियों की आहट रात में ही मिल गई थी। जिसके चलते बडग़ांव, बरबसपुर, अछरीडीह व नयापारा में रात में मुनादी करा दी गई थी। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए आगाह किया गया थ।दूसरे दिन सुबह हाथियों का दाल बड़गाव के महानदी में नज़र आया । जिसे देखने के लिए चारों ओर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना वन विभाग और पुलिस के जवान भी पहुंचे। अपराह्न करीब ३ बजे तक हाथी महानदी के किनारे बडग़ांव के बगीचा में डेरा जमाए रहे। इसके बाद महानदी पार कर रायपुर जिले के आरंग ब्लॉक अमेठी होते हुए गुदगुदा पहुंच गए। इससे एक बार फिर रायपुर जिले में हाथियों की धमक पड़ी है और लोगों में दहशत का माहौल है।

Published on:
19 Apr 2018 12:11 pm