Child Kidnaping in Chhattisgarh: उत्तरप्रदेश के बरेली जिले आवलाँ थाना क्षेत्र के कुन्दरपुर का रहने वाला संजय नाम का व्यक्ति पिछले दस महीनो से अपने ससुराल में रह रहा था। उसने अपनी दूसरी पत्नी से आगरा चलने की बात कही
महासमुंद. Child Kidnaping in Chhattisgarh: बागबहारा के गुरुद्वारा पारा इलाके में रहने वाले एक युवक ने दो शादियां कर रखीं हैं। उसने कुछ दिन पहले अपनी दूसरी पत्नी से आगरा चलने के लिए कहा। पत्नी ने उसकी ये बात मानने से इंकार कर दिया। जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े से वो इस कदर नाराज हुआ की उसने बच्चे को ही किडनैप कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
जाकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के बरेली जिले आवलाँ थाना क्षेत्र के कुन्दरपुर का रहने वाला संजय नाम का व्यक्ति पिछले दस महीनो से अपने ससुराल में रह रहा था। उसने अपनी दूसरी पत्नी से आगरा चलने की बात कही। पत्नी ने इंकार कर दिया तो दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इससे वह इस कदर नाराज हुआ की उसने पडोसी के बच्चे को किडनैप कर लिया। पडोसी को जब उनका बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने पुलिस में शकायत दर्ज करवाई।
पुलिस ने छानबीन की तो लापता हुआ बच्चा आरोपी के पास से बरामद हुआ। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो उसने बीवी से झगड़े की वजह से बच्चे को किडनैप करने की कहानी सुनाई। पुलिस को उसकी बातों पर यक़ीन नहीं है क्योंकि आरोपी को इससे पहले भी 2017 में उसने बच्चा चुराने का प्रयास किया था।
दस महीने पहले हो वो जेल से छूट कर आया है और तभी से वह अपने ससुराल में ही रह रहा था। यहीं पर वो छोटे मोटे काम किया करता था लेकिन इससे उसे बहुत काम आय होती थी। इसी वजह से वह आगरा में रहने वाले अपने एक रिश्तेदार के यहां जाना चाहता था। ताकि वहां रह कर वो कोई और बेहतर काम कर सके। पत्नी ने वहां जाने से इंकार कर दिया तो उसने ऐसा कदम उठाया। पुलिस माले की तहकीकात कर रही है। उसे गिरफ्तार क्र जेल भेज दिया गया है।