महासमुंद

पहाड़ पर आ रही थी अजीब सी बदबू, नजदीक जाकर देखा तो शव को नोंच रहे थे जानवर

पहाड़ी पर जानवर लाश को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। तीन से चार दिन पुरानी होने के कारण लाश सड़ चुकी थी।

2 min read

महासमुंद. तेंदूकोना के ग्राम भुरकोनी से दो किमी दूर एक पहाड़ी पर आ रही अजीब सी बदबू का जब ग्रामीणों ने पता लगाया तो सभी के होश उड़ गए। पहाड़ी पर जानवर लाश को नोंच-नोंच कर खा रहे थे। तीन से चार दिन पुरानी होने के कारण लाश सड़ चुकी थी। इस घटना की खबर ग्रामीणों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो शव की शिनाख्त नवागांव कला के इतवारी राम ठाकुर (60) के रूप में हुई।

Read More : शाम होते ही रायपुर के इस कॉलोनी में लगता था लड़के-लड़कियों का मेला, पुलिस ने मारा छापा

दीपावली के दिन से गायब था
मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी राधेश्याम गिरी ने बताया कि मृतक के परिजनों से जब पूछताछ से पता चला कि मृतक दीपावली के दिन से बिना बताएं कही चला गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ भी पता नहीं चल पाया। बुधवार के दिन उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने की सूचना मिली। लाश चार पांच दिन पुरानी होने के कारण सड़ गई थी। वहीं जंगली जानवरों ने भी शव के कुछ हिस्से का भक्षण भी कर लिया था। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

शव देख लोगों की कांप गई रूहं
बताया जा रहा है कि ग्रामीण त्योहार मनाने के बाद लकड़ी तोडऩे जंगल गए थे। तभी शव की अजीब सी बदबू ने ग्रामीणों को परेशान किया। जब नजदीक जाकर देखा तो सड़ी गली लाश मिली। लाश को जानवारों ने नोंच-नोंच कर कुछ हिस्सा खा लिया था। इसके बाद तुरंत इसकी सूचना गांव में देने के बाद पुलिस को दी। जिसके बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त गांव के 60 वर्षीय वृद्ध के रूप में की। परिजनों ने चप्पल और कपड़े देखकर श्व की पहचान की।

Updated on:
26 Oct 2017 03:28 pm
Published on:
26 Oct 2017 03:25 pm
Also Read
View All