31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शाम होते ही रायपुर के इस कॉलोनी में लगता था लड़के-लड़कियों का मेला, पुलिस ने मारा छापा

कुछ ही दूर पर पुलिस लाइन और पुलिस अफसरों का निवास भी है। किसी को हुक्काबार की भनक नहीं लगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 25 Oct 2017, 10:23 PM IST

News

रायपुर . शहर के पॉश इलाके में स्कूल-कॉलेज के बीच पेंशनबाड़ा में 18 प्लस 1 हुक्काबार संचालित हो रहा था। कुछ ही दूर पर पुलिस लाइन और पुलिस अफसरों का निवास भी है। किसी को हुक्काबार की भनक नहीं लगी। बुधवार को कोतवाली पुलिस ने हुक्काबार पर छापा मारा और मौके से 7 हुक्का, अलग-अलग फ्लेवर वाले मसाले के पैकेट और पाइप बरामद किया। पुलिस ने हुक्काबार के संचालक कासिम खान को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर कई युवक-युवतियां भी मिलीं, जिन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इनमें एक पूर्व पार्षद का रिश्तेदार भी शामिल था।

शाम होते ही जुटती थी भीड़
पेंशनबाड़ा में 18 प्लस 1 हुक्काबार एेसी जगह संचालित हो रहा था, जहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है। इसके पास में छत्तीसगढ़ कॉलेज, पेंशनबाड़ा और होलीक्रॉस स्कूल है। इनके कई छात्र-छात्राएं इस हुक्काबार में पहुंचने लगे थे। दूसरी ओर हुक्काबार में युवक-युवतियां देर रात तक नजर आती थीं। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने दबिश दी और हुक्काबार के संचालक कासिम को गिरफ्तार कर लिया गया।

स्मोकिंग जोन की आड़ में हुक्काबार
रायपुर के अधिकांश बड़े होटलों में हुक्काबार चलाए जा रहे हैं। अलग से स्मोकिंग जोन बने होते हैं, जिसमें हुक्का पिलाया जाता है। हुक्का में तंबाकू के स्थान पर फ्लेवर के नाम गांजा का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। २० से अधिक छोटे-बड़े होटलों और बारों में हुक्का पिलाया जा रहा है। पिछले दिनों पुलिस ने एक-दो स्थानों पर दबिश दी। इसके बाद मामला शांत हो गया।

नाबालिगों का बढ़ा क्रेज
हुक्का पीने वालों में नाबालिगों की संख्या बढ़ती जा रही है। सभी हुक्काबारों में नाबालिगों लड़के-लड़कियां हुक्का पीते मिले हैं। राजधानी में 50 से अधिक हुक्का बार संचालित हैं। हुक्का पीने के लिए अलग-अलग फ्लेवर के हिसाब से रेट तय है। 50 रुपए से लेकर 200 रुपए में फ्लेवर उपलब्ध हैं।

आबकारी एक्ट में शामिल नहीं
हुक्का आबकारी एक्ट के दायरे से बाहर है। हुक्का पीने या पिलाने वाले पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई नहीं की जा सकती है। इसी का फायदा हुक्का बार संचालित करने वाले उठाते हैं। पुलिस गुमास्ता एक्ट, कोटपा एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत कार्रवाई करती है।

हुक्का बार संचालित करने की शिकायत मिली थी। नाबालिग लड़के-लड़कियों के जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। संचालक के गुमास्ता लाइसेंस की जांच की जा रही है। तंबाकू निषेध अधिनियम व अन्य प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

वीरेंद्र चतुर्वेदी, टीआई, कोतवाली, रायपुर