
नई दिल्ली। क्रिकेट और बॉलीवुड के स्टारों के बीच शादी करने का रिवाज काफी पुराना है। मंसुर अली खान पटौदी-शर्मिला टैगोर, मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बीजलानी, युवराज सिंह-हेचल कीच, हरभजन सिंह-गीता बसरा इस कॉकटेल के उदाहरण है। हालांकि अभी इस कॉकटेल की हॉट कपल है टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा। इन दोनों के बारे में खबर मिली है कि हाल ही में ये शादी करने वाले है। कई न्यूज चैनलों के वेबसाइट पर यह खबर चलाई जा रही है। जानें, इस मामले की सच्चाई क्या है?
विराट का ब्रेक लेना बन रहा बेस
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के जल्द ही शादी करने के संकेत मिले है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते है। हालांकि अभी इन दोनों की ओर से शादी के मामले पर कोई पुष्टि नहीं मिली है। लेकिन अंदेशा जाहिर किया जा रहा है कि न्यूजीलैंड से चल रही सीरीज के बाद होने वाली श्रीलंका बनाम भारत की सीरीज के दौरान कोहली और अनुष्का की शादी हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीरीज के दौरान कोहली ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से ब्रेक की मांग की है। बताया जा रहा है इस ब्रेक के दौरान क्रिकेट और बॉलीवुड की सबसे हॉट जोड़ी परिणय सूत्र में बंध जाएगी।
दिसंबर के आखिरी सप्ताह में हो सकती है शादी
श्रीलंका और भारत के बीच दिसंबर के महीने में सीरीज खेलना प्रस्तावित है। इसके बाद भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर जाएगी। ऐसे में अपने बिजी शेड्यूल के बीच कोहली का ब्रेक लेना शादी की बात को प्रमाणित करता है।
A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on
रील लाइफ में ले चुके है शादी के सात वचन
हाल ही में कोहली और अनुष्का ने एक विज्ञापन की शूटिंग के दौरान शादी के सात वचन लिए थे। इसमें कोहली और अनुष्का मजेदार वचन लेते दिखे थे। कोहली ने इसी विज्ञापन में यहां तक कहा था कि मैं हमेशा तुम्हारा ख्याल रखुंगा। जिस पर अनुष्का ने भी अपनी सहमति दी थी।
लंबे समय से रिलेशन में है दोनों
कोहली और अनुष्का लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दें कि दोनों की पहचान बचपन से है। आज के समय में दोनों अपने-अपने करियर के टॉप पर है। ऐसे में दोनों अगर शादी के बंधन में आते है तो इसमें हैरानी की बात नहीं होगी।
A post shared by dr.jewel gamadia (@dr.jewelgamadia) on
एक ही डॉक्टर से कराते है दोनों अपना इलाज
प्यार में लोगों का एक जैसा बतार्व करते तो खूब सुना है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि दोनों एक ही डॉक्टर से इलाज कराते हो। हाल ही में मुबंई के एक्युपंक्चर थेरेपी करने वाले जाने-माने डॉक्टर जूल गमडिया ने अपने इंस्ट्राग्राम पर दो तस्वीर शेयर की है। जिसमें वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के साथ है।
Published on:
24 Oct 2017 01:44 pm
बड़ी खबरें
View Allक्रिकेट
खेल
ट्रेंडिंग
