महासमुंद

पत्नी के साथ दोस्त करता था गन्दी हरकत, मना करने पर भी नहीं माना तो बुलाया महुआ पीने और…

Friend Wife Molestation: महासमुंद जिले के रामपुर गावं के रहने वाले मनहरण उर्फ मोनाे और दुर्गेश जायसवाल के बीच गहरी दोस्ती थी और दुर्गेश का मनहरण के घर भी आना-जाना लगा रहता था। दुर्गेश जब भी मनहरण के घर आता था। वह उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी किया करता था।

2 min read
पत्नी के साथ दोस्त करता था गन्दी हरकत, मना करने पर भी नहीं माना तो महुआ पीने बुलाया और...
पत्नी के साथ दोस्त करता था गन्दी हरकत, मना करने पर भी नहीं माना तो महुआ पीने बुलाया और...

महासमुंद. Friend Wife Molestation: रामपुर गांव के रहने वाले एक शख्स की पत्नी को बार-बार छेड़ता था। पत्नी ने इसकी शिकायत अपने पति से की। पति ने पहले तो अपने दोस्त को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो नहीं माना तो उसे उसे शराब पीने के लिए घर बुलाया और उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के रामपुर गावं के रहने वाले मनहरण उर्फ मोनाे और दुर्गेश जायसवाल के बीच गहरी दोस्ती थी और दुर्गेश का मनहरण के घर भी आना-जाना लगा रहता था। दुर्गेश जब भी मनहरण के घर आता था। वह उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी किया करता था। दुर्गेश ने भी अपने दोस्त की ये हरकत देख ली और पत्नी ने भी यह बात अपने पति को बतायी। उसने अपने दोस्त को समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना।

घर बुलाकर मारने की बनायी योजना

जब बार बार समझाने के बाद भी दुर्गेश नहीं मना तो आरोपी मनहरण ने अपने दोस्त को जान से मारने की योजना बनाई और उसे शराब पीने के लिए अपने गांव बुलाया। उस समय मृतक दुर्गेश अपने साथी के साथ चारा लेने गया था। लौटते वक़्त वह आरोपी के बताये ठिकाने पर पहुंच गया। जहाँ आरोपी मनहरण ने उसे और उसके साथी को खूब शराब पिलाई। दोनों नशे में धुत्त हो गए तो आरोपी ने उसका गला दबा कर उसकी हत्या कर दी और पास खेत में फेंक दिया।

पूछताछ में किया कबूल

अगले दिन जब लोगों ने खेत में उसकी लाश देखि तो पुलिस को सुचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजन और गांव वालों से पूछताछ की। परिजनों ने दुर्गेश के आरोपी से मिलने की बात बताई। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल करते हुए पूरी घटना बताई।

Published on:
12 Sept 2019 09:53 pm
Also Read
View All
Labour Job Update: छत्तीसगढ़ में अब मजदूरों को काम के लिए सड़कों पर खड़े होने जरुरत नहीं, सीधे फोन पर मिलेगा रोजगार

Weather Update: महासमुंद में धीमे मानसून ने बढ़ाई किसानों की चिंता, 2025 में फिर भी सामान्य से अधिक बारिश दर्ज, फसलों पर असर की आशंका

Government Services: ड्राइविंग लाइसेंस के लिए नहीं लगाना पड़ेगा RTO चक्कर, छत्तीसगढ़ के गांव-गांव तक पहुंची सेवाएं

Chhattisgarh News: बैटरी बैंक बनेगा छत्तीसगढ़, निकेल तांबा और प्लेटिनम के मिले भंडार, बारिश के बाद शुरू होगी ड्रिलिंग

तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष की पत्नी कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में हुई शामिल, प्रदेश अध्यक्ष ने दिलाई सदस्यता