MLA Devendra yadav: कोतवाली में पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात थी, जिससे युवक कांग्रेसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका। इसके बावजूद, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झुमा झटकी की स्थिति बनी रही।
Mahasamund News: भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवक कांग्रेसियों ने जेल भरो आंदोलन रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान कांग्रेस भवन से निकल कर युवक कांग्रेसी सिटी कोतवाली पहुंचे और मुख्य गेट को घेर लिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेसियों के बीच काफी झुमा-झटकी हुई। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में बंद कर दिया। हालांकि घंटे भर के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।
बता दें, कोतवाली में पहले से ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात थी, जिससे युवक कांग्रेसी को परिसर में प्रवेश नहीं मिल सका. इसके बावजूद, पुलिस और युवक कांग्रेसियों के बीच झुमा झटकी की स्थिति बनी रही. बाद में पुलिस ने सभी युवक कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर मिनी स्टेडियम में बनाए गए अस्थाई जेल में घंटे भर रखा. सभी को फिर बाद में बिना किसी शर्त के रिहा कर दिया गया.
युवक कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा सरकार के इशारे पर देवेन्द्र यादव को गैर कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया गया है। युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव निखिलकांत साहू ने कहा कि “भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की गिरफ्तारी पूरी तरह से राजनीति से प्रेरित है। हम इसका विरोध करते हैं और सरकार की कार्रवाई को गैर कानूनी मानते हैं।
वहीं महासमुंद एसडीएम उमेश कुमार साहू ने बताया कि कुल 28 युवक कांग्रेसियों को भारतीय न्याय संहिता के तहत गिरफ्तार कर अस्थाई जेल में लाया गया। कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।
1. विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी पर कांग्रेसी बोले- बलौदा बाजार हिंसा से उनका कोई लेना-देना नहीं
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने शनिवार को गांधी चौक स्थित डाटा सेंटर के सामने धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा। सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि 10 जून को हुई बलौदा बाजार हिंसा से विधायक व किसी भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का कोई लेना-देना नहीं है। यहां पढ़े पूरी खबर…
2. मैं मुख्यमंत्री को चुनौती देता हूं…हिम्मत है तो कांग्रेस-भाजपा नेताओं का नार्को टेस्ट कराएं, CBI जांच भी हो
बलौदाबाजार हिंसा मामले में देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश भर में प्रदर्शन कर रही है। राजधानी रायपुर में पीसीसी चीफ दीपक बैज ने CBI जांच की मांग की है। यहां पढ़े पूरी खबर…