जिला बिलासपुर यादव समाज के अध्यक्ष अमित यादव और संयोजक हीरा यादव ने कहा कि देवेंद्र यादव विघटनकारी तत्वों के साथ कभी खड़े नहीं हुए हैं। सतनामी समाज के आमंत्रण पर बलोदा बाजार जाकर उन्होंने उनके धरना प्रदर्शन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर उनके हितों के लिए संघर्ष किया था। उनके वहां जाने के बाद विघटनकारी तत्वों ने उत्पाद मचाया जिसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी।