महासमुंद

द्रोणिका-चक्रवात का तगड़ा असर, गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना, IMD की चेतावनी

Monsoon Update 2025: मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों में तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2025, 3:19 PM IST
द्रोणिका-चक्रवात का तगड़ा असर (Photo source- Patrika)
द्रोणिका-चक्रवात का तगड़ा असर (Photo source- Patrika)

Monsoon Update 2025: महासमुंद जिले में पिछले कुछ दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रविवार की शाम भी हल्की बारिश हुई। 22 जून की स्थिति में जिले में 70 प्रतिशत कम बारिश हुई है। 22 जून तक औसत 105 मिमी बारिश होती है। अब तक 30 मिमी ही बारिश जिले में दर्ज की गई है।

बारिश से कई जगहों पर जलभराव की स्थिति देखने को मिली। कच्चे रास्तों पर लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर में सड़क चौड़ीकरण का कार्य किया जा रहा है।

Monsoon Update 2025: गड्ढे खोदे गए हैं, जहां कई बार वाहन फंसते दिखे। नालियां का कचरा भी शहर में बिखरा रहा। जिससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। द्रोणिका और चक्रवात के असर से मौसम में बदलाव हुआ है। उत्तर प्रदेश के मध्य भागों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।

जिसके कारण मौसम में परिवर्तन हो रहा है। मौसम विभाग ने हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं अगले दो दिनों में तेज गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद किसान कृषि कार्यों में जुट गए हैं। कृषि कार्य में तेजी आई है।

Updated on:
23 Jun 2025, 3:19 PM IST
Published on: