महासमुंद

इस बार पुष्य नक्षत्र पर बन रहा है विशेष “साध्य योग”, इस मुहूर्त में करें खरीददारी

सोने, चांदी, दो पहिया, चौ पहिया वाहन, इंलेक्ट्रिानिक सामान और सजावटी सामानो की जमकर खरीदी की उम्मीद है।

2 min read
Oct 31, 2018
इस बार पुष्य नक्षत्र पर बन रहा है विशेष "साध्य योग", इस मुहूर्त में करें खरीददारी

महासमुंद. पुष्य नक्षत्र आज है। इसको लेकर बाजार सज चुका है। बाजार में रौनक बढ़ गई है। पुष्य नक्षत्र में खरीदारी के लिए सुबह 6-9, 10:30 से 12 और शाम 4:30 से 6 बजे तक शुभ मुर्हूत रहेगा। सोने, चांदी, दो पहिया, चौ पहिया वाहन, इंलेक्ट्रिानिक सामान और सजावटी सामानो की जमकर खरीदी की उम्मीद है। बाजार में पिछले कुछ दिनों से रौनक नजर आ रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए व्यापारियों ने भी ऑफरों की बहार ला दी है।

पुष्य नक्षत्र के बाद ही बाजार बढ़ता है, जो दीपावली तक रहता है। ऑटोमोबाइल कंपनियों में अभी से वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। यदि आप वाहन तत्काल लेने की सोच रहे हैं, तो इंतजार भी करना पड़ सकता है। क्योंकि शोरूम में पहले से ही पुष्य नक्षत्र और धनतेरस के लिए गाडिय़ां बुक हो चुकी है। नगर पुरोहित पंकज तिवारी ने बताया कि पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ माना जाता है। 31 अक्टूबर को है। इस दिन को खरीदारी, भूमिपूजन, लेन, देन के लिए शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र सभी नक्षत्र का राजा है। इस बार विशेष योग साध्य योग पड़ रहा है। जो खरीदारी के लिए बहुत ही अच्छा है, जो कम ही पड़ता है।

ऑटोमोबाइल के संचालक भावेश राजा ने बताया कि वाहनों की बुकिंग अच्छी चल रही है। ग्राहकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। पुष्य नक्षत्र में आभूषण व सिक्के खरीदना ज्यादा शुभ माना जाता है, इस वजह से सबसे ज्यादा भीड़ सराफा बाजार में होगी। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए तरफ-तरफ के गिफ्ट ऑफर रखे गए हैं। सराफा व्यापारी शैलेंद्र कोठारी व सुधीर चंद्राकर ने बताया कि पुष्य नक्षत्र पर आभूषण खरीदना शुभ माना जाता है। अच्छा मुहूर्त भी है। पुष्य नक्षत्र से खरीदारी बढऩे की उम्मीद है।

रात में नो इंट्री के टाइम में होगा बदलाव

पुष्य नक्षत्र और धनतेरस को देखते हुए नो इंट्री की टाइमिंग में बदलाव किया जाएगा। मार्ग में जिस दिन ज्यादा भीड़ रहेगी, उस दिन एक घंटे देर तक नो इंट्री लागू रहेगा। इन दिनो 8:30 तक नो इंट्री रहती है। 9:30 बजे तक नो इंट्री लागू रहेगी। दिन के समय की नो इंट्री टाइम यथावत रहेगा। लभरा और साराडीह एंट्री पाइंट में बेरिकेट्स लगाकर वाहनों को प्रवेश से राकेगी।त्योहारों के समय सड़क पर भीड़ बढ़ जाती है, इससे लोग भी परेशान रहते हैं। भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। सबसे ज्यादा भीड़ रेलवे स्टेशन चौक से बस स्टेंड के आस-पास रहती है। भारी वाहनों के प्रवेश से जाम की स्थिति भी बन जाती है। खासकर रेलवे स्टेशन चौक में लोगों को परेशानी होती है।

बाजार में ग्राहकों की संख्या बढऩे लगी है। शहर में बाहर तक सजी दुकानें नहीं लगाने के लिए प्रेट्रोलिंग की जा रही है। शहर में त्योहारी सीजन में पार्किंग की भी बड़ी समस्या है। इसको देखते हुए बृजराज स्कूल, कांग्रेस भवन, बस स्टेंड पानी टंकी और हाई स्कूल में अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था रहेगी। यातायात शाखा प्रभारी सूर्यकांत भारद्वाज ने बताया कि भीड़ बढऩे के साथ ही नो इंट्री के टाइम में बदलाव किया जाएगा। इंट्री पाइंट पर भारी वाहनों को रोका जाएगा। लोगों की सुविधा के लिए एक घंटा समय और बढ़ाया जाएगा।

ये भी पढ़ें

कांग्रेस की लक्ष्मी ध्रुव समेत पांच अन्य प्रत्याशियों ने जमा किया नामाकंन फार्म

Published on:
31 Oct 2018 02:24 pm
Also Read
View All