
कांग्रेस की लक्ष्मी ध्रुव समेत पांच अन्य प्रत्याशियों ने जमा किया नामाकंन फार्म
धमतरी. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के पांचवें दिन सिहावा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी ध्रुव समेत पांच अन्य प्रत्याशियोंं ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके अलावा पांच अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा है। इस तरह अब तक 40 प्रत्याशी नामांकन पत्र खरीद चुके हैं। उधर भाजपा के तीनों प्रत्याशी एक नवंबर को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
जिले की धमतरी, कुरूद और सिहावा विधानसभा सीटों में चुनाव के लिए बीते 26 अक्टूबर से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंगलवार को नामांकन के पांचवें दिन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के सिहावा क्षेत्र से अधिकृत प्रत्याशी शांतनू सोम, कांगे्रेस नेत्री लक्ष्मीकांता साहू कुरूद, राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के जन्मेजय महिलांगे तथा भारतीय प्रजातांत्रिक शुद्ध गांधीवादी कृषक दल की नीतू साहू आमदी ने धमतरी तथा गुंडरदेही की नीरा चन्द्राकर ने पिछड़ा समाजवादी यूनाइटेड पार्टी से कुरूद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के लिए फार्म खरीदा है।
दूसरी ओर सिहावा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी डा. लक्ष्मी ध्रुव, महेन्द्र सिंह नेताम, कुरूद से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी तेजेन्द्र तोड़ेकर, संजय चंद्राकर तथा धमतरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी डा. नेपाल साहू, शकुंनतला ध्रुव सिहावा ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस तरह धमतरी जिले से अब तक 10 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया है। गौरतलब है कि ज्योतिषियों ने नामांकन पत्र खरीदने और जमा करने के लिए 31 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र की तिथि को काफी फलदायक बताया है।
भाजपा प्रवक्ता कविन्द्र जैन के अनुसार एक नवंबर को शुभ मुहूर्त में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी रंजना साहू धमतरी, अजय चंद्राकर कुरूद और पिंकी शाह सिहावा से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इस मौके पर विशेष रूप से फिल्म अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी भी मौजूद रहेंगे।
जिले में चुनाव लडऩे के लिए 10 प्रत्याशियोंं ने नामांकन भरा है। इसमें धमतरी विधानसभा सीट से भाजपा नेता भागेश बैद, गैंदलाल, डा. नेपाल साहू, सिहावा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी पिंकी शाह, शकुंतला ध्रुव तथा कुरूद क्षेत्र से बसपा के कन्हैया लाल साहू, आप प्रत्याशी तेजेन्द्र तोड़ेकर ने अपना नामांकन दाखिल किया है। उधर नामांकन पत्रों में जो जानकारी मांगी गई है, उसे भरने में प्रत्याशियों का पसीना छूट रहा है। एक प्रत्याशी ने बताया कि अधिवक्ता के माध्यम से फार्म भरना अब काफी महंगा पडऩे लगा है। सूत्रों का कहना है कि सभी जानकारी उपलब्ध कराए जाने के बाद फार्म भरने के एवज में कम से कम 2 हजार रूपए ले रहे हैं। लिया में
Published on:
31 Oct 2018 02:02 pm
बड़ी खबरें
View Allधमतरी
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
