रायपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ने बुधवार को उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी की ओर से जारी लिस्ट में विधानसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों के नाम का एेलान किया है। प्रत्याशियों की लिस्ट के अनुसार पार्टी प्रमुख अजीत जोगी मरवाही से चुनाव लड़ेंगे। वहीं पार्टी ने मनेन्द्रगढ़ से लखन श्रीवास्तव और रायपुर उत्तर से अमर गिडवानी को उम्मीदवार बनाया है।