महासमुंद

छत्तीसगढ़ का ये जिला एक एप से बना देश में नं. 1, जानिए इसमें क्या है खास

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का एक इलाका बना सफाई में नं. 1

2 min read
Mar 10, 2018

महासमुंद. बागबाहरा शहर की सफाई का जिम्मा स्वच्छता कमांडो के हाथों में है। महुआ एप के माध्यम से शिकायत मिलते ही ये कमांडो सफाई संसाधनों से लैस अपने वाहनों को लेकर सायरन बजाते हुए गली मोहल्लों में पहुंचते जाते हैं। इन्हें देखकर जनता भी दंग रह जाती है। क्योंकि इनकी टीम के सभी मेंबर ब्लेक डे्रस में होते हैं। वाहन से धड़ाधड़ उतरते हैं और सफाई के लिए टूट पड़ते हैं।

जिस भी साधन की जरूरत हो उसका इस्तेमाल करते हुए सफाई कार्य पूरा करते हुए शिकायत दूर कर देते हैं। सफाई को लेकर बागबाहरा नगर पालिका अपनी कैटेगिरी में देश में नंबर वन पायदान पर है। महुआ एप के माध्यम से नगर की तस्वीर बदलने का उदाहरण बागबाहरा में देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

अवैध शराब के खिलाफ आक्रोश, फोड़ी बोतलें

नागरिकों ने भी बागबाहरा को क्लीन सिटी बनाने के प्रति जागरुकता का परिचय दिया है। नगर पालिका प्रशासन और विश्वनाथ पाणिग्रही जैसे स्वच्छता सिपाहियों ने कड़ी मेहनत कर बड़ी संख्या में लोगों को महुआ एप डाउनलोड कराया है। लोगों को जहां कहीं भी गंदगी नजर आती है, तो इस एप के माध्यम से फोटो व संबंधित स्थान की जानकारी देते हैं। जिस पर सफाई कमांडो का क्विक रिस्पॉस मिलता है।

स्वच्छता संसाधनों से लैस है टीम
सीएमओ ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्था को और दुरूस्त करने के लिए महुआ एप लांच किया गया है। वार्डवासी को यदि सफाई में संतुष्ट नहीं है, तो वह महुआ एप में शिकायत कर सकते हैं। इन कमांडो के पास एक मिनी टिपर, एक-एक फायर गन, हेज कटर, ग्रासकटर, ट्रीकटर सहित झाड़ू, धमेला, रापा एवं अग्नि शामक
यंत्र भी है।

ट्रेनिंग देकर तैयार किए सफाई कमांडो
नगर पालिका बागबाहरा के सीएमओ मनोज सिंह ठाकुर ने बताया सफाई के लिए सबसे पहले सफाई कमांडो की टीम बनाई गई। उसके बाद उन्हें ट्रेनिंग दिया गया। अब ये कमांडो तीन घंटे का कार्य एक ही घंटे में फूर्ति से कर लेते हैं। इसके चलते बागबाहरा सफाई में देश के नंबर 1 पायदान पर है।

ये भी पढ़ें

नई नवेली दुल्हन को पसंद नहीं आया ससुराल, रात में पति से अलग सोयी और उठा लिया खौफनाक कदम
Updated on:
10 Mar 2018 12:03 pm
Published on:
10 Mar 2018 09:14 am
Also Read
View All