
शहर स्थित रैगर मोहल्ले में अवैध शराब बिक्री के विरोध में शुक्रवार शाम को लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। मोहल्ले के लोगों ने बिक्री के लिए अवैध रूप से शराब के पव्वे ले जा रहे एक जने को पकड़ लिया।
उसके पास मिले पव्वे फोड़ दिए। मौके पर पहुंचे शहर चौकी प्रभारी धर्मसिंह ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद लोगों ने अवैध शराब बिक्री बंद करने की मांग को लेकर शहर पुलिस चौकी पर प्रदर्शन किया।
मोहल्ले के लोगों ने बताया कि शुक्रवार को एक जना बाइक पर अवैध रूप से शराब लेकर जा रहा था। इस दौरान रैगर मोहल्ले के महिला-पुरुषों ने उसे रोक लिया और बाइक में रखे शराब के पव्वे निकाल कर सड़क पर फोड़ दिए।
लोगों ने कोतवाली व चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को कईबार शिकायत के बाद भी अवैध शराब बिक्री पर लगाम नहीं लगाई जा रही।
उन्होंने पिछले दिनों जिला कलक्टर व पुलिस अधीक्षक से मोहल्ले में चल रही अवैध शराब की दुकान को बंद कराने की मांग की है।
इस संबंध में शहर चौकी प्रभारी धर्मसिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शराब बिक्री के विरोध में लोगों ने प्रदर्शन किया था। बाद में वे थाने पर चले गए।
Published on:
4 Feb 2017, 1:06 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.