
महासमुंद. फोरलेन घोड़ारी ओवरब्रिज पर शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। शनिवार सुबह पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपा गया। कोतवाली पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन चालक की जांच में जुटी है। जानिए पूरा मामला..
पुलिस के मुताबिक गंजपारा निवासी बंटी उर्फ संतोष सचदेव ने थाने में सूचना दी कि ग्राम घोड़ारी ओवरब्रिज के पास गुरूद्धारा वार्ड-13 निवासी प्रकाश सचदेव पिता श्रीचंद सचदेव (55) मृत अवस्था में पड़ा है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां देखा कि मृतक मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। कयास लगाया जा रहा है कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है।
अधिकारियों के साथ गया बाहर लेकिन नहीं लौटा घर
इधर परिजनों ने बताया कि मृतक ट्रैक्टर एजेंसी के कार्य से शुक्रवार को पिथौरा क्षेत्र की ओर एजेंसी के अधिकारियों के साथ गया था। रात को वह वापस महासमुंद लौट रहा था। नौ बजे मृतक घोड़ारी ओवरब्रिज पर बस से उतर कर रोड क्रास कर रहा था कि अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।
लोगों के उड़े होश
बताया जा रहा है कि महासमुंद फोरलेन घोड़ारी ओवरब्रिज पर जब रहगीरों ने युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश देखा तो लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची महासमुंद पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन ने युवक को कुचल कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर विवेचना कर रही है।