
महासमुंद. पटेवा पुलिस ने सोमवार को ग्राम जोगी डीपा के पास एक पुरुष व महिला को गांजा तस्करी करते हुए पकड़ा है। पुलिस ने दोनों के पास से करीब 12 किलो गांजा व तस्करी में प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त की है। आरोपी के विरूद्ध पुलिस ने एनडीपीएस की धारा 20 (ख) के तहत अपराध दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला व पुरुष बाइक में गांजा लेकर पटेवा की ओर आ रहे हंै। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेन्द्र गेंदले अपनी टीम के साथ ग्राम जोगीडीपा के पास घेराबंदी कर रोका। दोनों की तलाशी ली गई।
बाइक से लगभग 12 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने बाइक में सवार ग्राम हथबंद जिला बलौदाबाजार नारद साहू पिता भत्तू लाल साहू (30) एवं कौशिल्या बाई पति इजराइल मसीह (55) को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ओडिशा से गांजा लेकर ग्राम हथबंद जा रहे थे। गांजे कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है।
पूछताछ चल रही
बताया जा रह है कि दोनों लंबे समय से गांव-गांव में जाकर गांजा की तस्करी कर रहे हैं। पुलिस ने दोनों खिलाफ गांजा तस्करी करने के मामला दर्ज किया था। लोगों की सूचना के बाद दोनों के ठिकाने पर पहुंची पुलिस ने गांजा के साथ दबोच लिया। पुलिस आशंका जता रही है कि एक बड़ी टीम गांव-गांव में गांजा तस्करी कर रही है। दोनों से पूछताछ के बाद खुलासा हो सकता है।