12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपने मामा के घर से पार किया 73 हजार का सिगरेट, यह सुन पुलिस भी मुस्कुराई

अब तक अनेक समानों की चोरी करते हुए चोर पकड़े गए होंगे, लेकिन अब राजिम पुलिस के हाथ सिगरेट चोर लगा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गरियाबंद

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 31 Oct 2017, 8:18 PM IST

cigarette theft

गरियाबंद/राजिम. अब तक अनेक समानों की चोरी करते हुए चोर पकड़े गए होंगे, लेकिन अब राजिम पुलिस के हाथ सिगरेट चोर लगा है। सिगरेट भी थोड़ी नहीं बल्कि करीब 73 हजार की चोरी कर दुकान ही साफ कर दिया। जानिए पूरा मामला..

Read More: इस सरकारी मैडम की भोली सूरत पर मत जाना, कारनामा जान लोगों के उड़ गए होश

ताला खोलकर उड़ा ले गया 73 हजार का सिगरेट
थाना प्रभारी दीपेश कुमार सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 दिन पहले 18 अक्टूबर को आरोपी अजय उर्फ अज्जू पृथवानी (19) डिपरापारा रायपुर निवासी राजिम पहुंचकर अपने रिश्तेदार मामा अशोक टेकवानी ब्राम्हण गुड़ी चौक जो प्रार्थी है के घर से दुकान की चाबी चुपचाप ले गया और ताला खोलकर 22 पूड़ा सिगरेट पार कर दिया।

Read More: कल से शुरू हो रहे छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में धमाल मचाएंगे ये बॉलीवुड सिंगर, गाएंगे छत्तीसगढ़ी गीत

आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380 दर्ज कर संदेह के आधार पर पतासाजी की गई। जिसे मुखबिर की सूचना पर 28 अक्टूबर को नयापारा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर सिगरेट बरामद किया गया। उसे जेल भेज दिया गया है, विवेचना जारी है।

Read More: रात होते ही मरीन ड्राइव पर छा जाता है मौत का साया, देखिए खौफनाक तस्वीरें

पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा
रायपुर से अपने रिश्तेदार के यहां से 73 हजार की सिगरेट चोरी आरोपी अजय उर्फ अज्जू पृथवानी बेचने की फिराक में राजिम में घूम रहा था। पुलिस ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली एक संदिग्ध युवक के कम कीमत में सिगरेट बेच रहा है। मौके पर पुलिस ने इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

Read More: छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2017: गुरु घासीदास की जन्मभूमि पर माथा टेकेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

पुलिस पूछताछ अजय गोलमाल जवाब दे रहा था। कड़ाई से पूछने पर अपने रिश्तेदार मामा अशोक टेकवानी के घर से सिगरेट चोरी करना कबूला। पुलिस उसके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।