12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दिनदहाड़े 8 साल की मासूम के अपहरण का प्रयास, बच्ची के चिल्लाने पर छोड़ भागा अपहरणकर्ता

राजधानी रायपुर में लोगों की सूझबूझ और पुलिस की सक्रियता से एक अगवा हुई एक आठ साल की लड़की सही सलामत बरामद कर ली गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 1 Nov 2017, 2:20 PM IST

kidnapping girl

दिनदहाड़े ८ साल की मासूम का अपहरण, एक घंटे बाद पुलिस ने किया बरामद

रायपुर . राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में बुधवार को दिनदहाड़े एक युवक ने 8 साल की नाबालिग बच्ची के अपहरण करने की कोशिश की। लेकिन बच्ची के शोरशराबे और लोगों की सूझबूझ से किडनैपर डर गया और मासूम को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मासूम बच्ची को बरामद कर लिया है और किडनैपर की तलाश कर रही है।

दरअसल बुधवार सुबह मोवा के दुबे कॉलोनी के एक परिवार में उस वक्त हंगामा मच गया जब उन्हें पता चला कि किसी शख्स ने उनकी 8 साल की बेटी को किडनैप करने की कोशिश की। हालांकि मां-बाप ने राहत की सांस ली, जब उनकी बेटी सही सलामत उन्हें मिली।

बुधवार सुबह करीब 10.45 बजे दुबे कॉलोनी में 8 साल की मासूम अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी वहां बाइक पर सवार एक शख्स आया और बच्ची को बहला-फुसला कर उसे अपने बाइक पर घुमाने की बात कहा। लेकिन बच्ची ने बाइक सवार शख्स के साथ जाने से इनकार कर दिया जब वो नहीं मानी तो किडनैपर ने जोर-जबरदस्ती कर उसे अपनी बाइक पर बिठा लिया और भागने लगा।

किडनैपर के इस करतूत से बच्ची ने शोर मचाना शुरू कर दिया। लोगों की नजर जब उस किडनैपर पड़ी तो उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस भी घटना की सूचना मिलते ही अलर्ट हो गई और पूरी राजधानी में घेराबंदी कर दी।

किडनैपर पुलिस की सक्रियता को देख डर गया और बच्ची को छोड़ फरार हो गया। थोड़ी देर बाद पुलिस ने बच्ची को सही सलामत बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने बच्ची के मां-बाप को सूचना दी और उन्हें थाने बुलाया। वहीं कलेजे के टुकड़े के सही सलामत मिलने पर मां-बाप ने राहत की सांस ली। केस दर्ज कर पुलिस लड़की से अपहरण को लेकर पूछताछ कर रही है और उसकी मदद से किडनैपर की तलाश में जुट गई है। अगवा लड़की के मां-बाप मजदूर हैं।