महोबा

कुपोषण से बचाने के लिए खान पान और साफ सफाई पर ध्यान देने की कही बात

जिलाधिकारी सहदेव ने अपने गोद लिए गांव बीला दक्षिण और बम्हौरी गोसांई का निरीक्षण किया

2 min read
Jun 30, 2018
कुपोषण से बचाने के लिए खान पान और साफ सफाई पर ध्यान देने की कही बात

महोबा. कुपोषण किसी जानलेवा बीमारी से कम नहीं है। कुपोषण के शिकार बच्चों को बहुत सारी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिलाधिकारी सहदेव ने अपने गोद लिए गांव बीला दक्षिण और बम्हौरी गोसांई का निरीक्षण किया। यहां पर गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर गांव को कुपोषण मुक्त कराने का संदेश दिया। साथ ही कुपोषण से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया।

खान पान और साफ सफाई का दें ध्यान

ये भी पढ़ें

दहेज़ की मांग पूरी न होने पर बारात लेकर नहीं आया दूल्हा, दुल्हन के अरमानों को किया चकनाचूर

जिलाधिकारी सहदेव ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए खान पान और साफ सफाई पर विशेष तौर से ध्यान देने को कहा। उन्होंने बच्चों को सरकार द्वारा प्रीमिक्स लड्डू, नमकीन दलिया और मीठा दलिया पुष्टाहार में वितरण के लिए दिया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सभी इसे अपने-अपने क्षेत्र की आंगलबाड़ी कार्यकर्ताओं से प्राप्त कर अपने बच्चों को जरूर खिलाएं।

कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां मौजूद लोगों को शासन द्वारा संचालित की जा रहीं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधानों द्वारा मनरेगा के अंतर्गत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान ग्राम प्रधान में 80 फीसदी राशन कार्डों की फंडिंग न किए जाने की बात बम्हौरी गोसांई के ग्राम प्रधान ने जिला अधिकारी से कही। शिकायत सुनने पर जिलाधिकरी ने कहा कि इसका संज्ञान लिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों को इस बात का निर्देश भी दिया कि यह उनकी जिम्मेदारी है कि उक्त ग्रामों में कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। कोई भी व्यक्ति योजनाओं का लाभ लेने से पीछे न रह जाए।

ये रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी साधना जौहरी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी यशपाल सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूग रहे।

ये भी पढ़ें

बड़ा खुलासाः इस राज्य में हर रोज होती है 61 बच्चों की मौत
Published on:
30 Jun 2018 06:10 pm
Also Read
View All