विधायक रावत ने मंत्री से पूछा था कि फरवरी 2018 से लेकर मई माह तक 120 दिनों में कुल कितने बच्चे कम वजन के पाए गए थे और उनमें से कितने बच्चों की मौत हो गई। इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश में कम वजन के 11,83,985 बच्चे हैं, वहीं अति कम वजन के 103,083 बच्चे मिले हैं। चिटनिस ने बताया कि इन बच्चों में एक साल की उम्र के 6.024 बच्चों की मौत हो गई है, जबकि एक से पांच साल की उम्र वाले 1308 बच्चों की मौत हुई। चिटनीस ने यह भी बताया कि इन बच्चों की मौत की वजह कई तरह की बीमारियां थीं।