11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बड़ा खुलासाः सरकार पलट सकते हैं फर्जी मतदाता, जानिए रोचक तथ्य!

मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में अब तक की सबसे बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। इस प्रदेश में सात लाख से अधिक वोटर फर्जी पाए गए हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Manish Gite

•

Updated: 9 Apr 2018, 11:20 AM IST

election 2018


भोपाल। मध्यप्रदेश में वोटर लिस्ट में अब तक की सबसे बड़ी गड़बड़ी उजागर हुई है। इस प्रदेश में सात लाख से अधिक वोटर फर्जी पाए गए हैं। मजेदार बात यह है कि इनमें से 1 लाख 2 हजार 114 तो मृतक हैं। पांच माह बाद होने जा रहे चुनाव से पहले यह अब तक की सबसे बड़ी गड़बड़ी पता चली है।

मध्यप्रदेश में सात लाख से अधिक फर्जी वोटर लिस्ट का पता चला है। चुनाव से पहले इस गड़बडी़ को पकड़े जाने से राजनीति भी गर्मा गई है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ही 35 हजार 248 फर्जी मतदाता पाए गए हैं, इसमें 7076 मतदाता तो मृतक हैं, जिनके नाम वोटर लिस्ट से हटाए नहीं गए हैं।

चुनाव आयोग ने मांगी थी सभी जिलों से लिस्ट
चुनाव आयोग ने वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी की सूची सभी जिलों से मांगी थी। जब प्रदेश के 51 जिलों के कलेक्टरों ने इसे मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) तक पहुंचाई तो इतने बड़े आंकड़े देख सभी हैरान रह गए। कलेक्टरों द्वारा भेजी गई सूची में पता बदलवाने वाले, पते पर नहीं पाए जाने वाले और मृतक शामिल है। इन सबकी कुल संख्या 7 लाख बताई गई है।

सागर में सबसे ज्यादा गड़बड़ी
कलेक्टरों द्वारा भेजी गई सूची में मध्यप्रदेश में सागर का नाम सबसे ऊपर है। इसमें 60424 वोटरों के अते-पते ही नही है, इनमें से तो 25 हजार 114 तो मृतक ही हैं।


इसमें चौंकाने वाली जानकारी यह है कि सबसे ज्यादा वोटर लिस्ट में गड़बड़ी सागर जिले में पाई गई है, जहां वोटर लिस्ट में 60424 नाम ऐसे मिले हैं, जिनका अता-पता नहीं है, जिनमें 25 हजार 114 नाम तो मृतकों के हैं।

गड़बड़ियों को ठीक करने वाला पहला प्रदेश
देश के कई राज्यों में वोटर लिस्ट में काफी गड़बड़ियां है। लेकिन मध्यप्रदेश गड़बड़ियां पकड़ने और उसे सुधारने वाला पहला राज्य बन गया है। क्योंकि इसी साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है और उसमें बोगस वोटिंग की आशंका खत्म हो जाएगी।

मृतकों के नाम हटा दिए
मध्यप्रदेश की मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह का कहना है कि मध्यप्रदेश में हुई वोटर लिस्ट की समीक्षा में जो मृतक और पते पर नहीं रहने वाले लोगों के नाम हटा दिए गए हैं।

यह हैं गड़बड़ी वाले 10 बड़े जिले

वोटर लिस्ट पर गर्माई राजनीति
-इधर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी के बाद आरोपों पर सीएम शिवराज सिंह का कहना है कि कुछ लोगों को चुनाव आयोग की स्वायत्तता पर आरोप लगाने की आदत हो गई है। वे लोग भूल जाते हैं कि जब वे भी जीते थे वहां भी आयोग ने ही चुनाव कराए थे।

-वोटर लिस्ट पर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा है किप्रदेश में जिस तरह से फर्जी वोटर्स का खुलासा हुआ है, वो चौंकाने वाला है, यह निष्पक्ष मतदान के प्रति बड़े संदेह को जन्म दे रहा है। इतनी सारे फर्जी वोटर्स चुनाव परिणाम को ही पलट सकते हैं।

इंदौर आएंगे मुख्य चुनाव आयुक्त
भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ओपी रावत आज सोमवार को इंदौर पहुंचने वाले हैं। वे सुबह 11 बजे मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से वोटर लिस्ट के बारे में चर्चा करेंगे। बैठक में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सलीना सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी आदि भी शामिल होंगे।