महोबा

केशव प्रसाद मौर्य ने ईवीएम को लेकर कबूली वो बात, जिसे लेकर भाजपा पर उठ रही उंगलियां

केशव प्रसाद मौर्य की महोबा में हुई चुनावी जनसभा, अखिलेश को कहा बदहाल, बदहवासी पर डिप्रेशन का शिकार.

3 min read
Nov 26, 2017
Keshav Prasad

महोबा. सूबे में नगर निगम चुनाव के तीसरे चरण में महोबा में होने वाले मतदान के लिए बीजेपी अपने प्रत्याशी के पक्ष में लगातार जनसभा कर रही है। आज सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने महोबा नगर पालिका क्षेत्र में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया जिसमें उन्होंने सपा और बसपा पर जमकर प्रहार किए तो वहीं अखिलेश पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अखिलेश बदहाली और बदहवासी के साथ डिप्रेशन झेल रहे हैं। उन्हें उनके परिवार का भी वोट नहीं मिल पा रहा है। यहीं नहीं, उन्होंने सभा के माध्यम से अधिकारियों को कार्यकर्ताओं की बात सुनने की भी चेतावनी दी। यही नहीं भाषण के दौरान उनकी जुबान भी फिसल गई और उन्होंने ईवीएम मशीन को भारतीय जनता पार्टी तक का बता डाला।

दूसरे चरण के मतदान के बाद अब नगर निकाय चुनाव में तीसरे चरण पर सबकी नजरें हैं। सत्ता दल सहित सभी दल नगर निकाय चुनाव में कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते। यही वजह हैं कि सूबे की बीजेपी सरकार नगर निकाय चुनाव को 2019 के सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है। बीते रोज़ डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की जनसभा के बाद आज सूबे के दूसरे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी आज महोबा में एक चुनावी जनसभा को सम्बोधित करने पहुंचे। अपने निर्धारित समय से अपने हेलीकॉप्टर द्वारा डाक बंगला मैदान से होते हुए विद्या मन्दिर स्कूल के प्रांगण में पहुंचकर केशव प्रसाद मौर्य का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। महोबा नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार संध्या शुक्ला सहित जनपद के अन्य प्रत्याशियों के समर्थन में उन्होंने वोट मांगे। उन्होंने मंच से अपने सम्बोधन के दौरान सपा-बसपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों दल मोदी हराओ प्रतियोगिता खेल रहे हैं। भाजपा को हराने के लिए वोट बाँटने वाले प्रत्याशी खड़े किए गए हैं। सपा बसपा का एक अभियान चल रहा है। नरेंद्र मोदी हराओ प्रतियोगिता। नगर निकाय चुनाव से 2019 जुड़ा हुआ है। उसे रोकने के लिए दोनों ही दल काम कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

केशव प्रसाद मौर्या ने निकाय चुनाव परिणाम का किया ऐलान, सपा व बसपा की बतायी स्थिति

अखिलेश के सभा में कोई नहीं आता-

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम अपने सिम्बल पर चुनाव लड़ रहे हैं, इसलिए जनसभाओं में सभी बड़े नेता आ रहे हैं। जो दल नगर निकाय चुनाव को छोटा मानकर हम पर आरोप लगाते हैं वो जनसभा करने से कतरा रहे हैं। उनमें अब जनता का सामना करने का साहस नहीं बचा है। उन्होंने अखिलेश यादव का नाम लिए बगैर कहा कि अब उनकी सभाओं में उनको सुनने कोई नहीं आता जबकि बीजेपी की सभाओं में जनसैलाब उमड़ रहा है। ये कमल खिलने की निशानी है। यही नही अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश इस समय बदहाली में हैं बदहवासी झेल रहे हैं। यही नहीं डिप्रेशन का शिकार हैं। उनकी समझ में नही आ रहा कि 2017 में उनका सूपड़ा साफ हुआ है और निकाय चुनाव में भी सूपड़ा साफ होगा। इसी डर से क्या बोलना है ये उनकी समझ में नहीं आ रहा। उन्हें उनके परिवार का वोट नहीं मिल पा रहा इसलिए वो निराश हैं।

वो यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने मंच से प्रशासन के अधिकारियों को भी कड़ी चेतावनी दी और कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की आदर और सम्मान से बात सुने। अगर इनकी बात नहीं सुनी गयी और ऐसी शिकायतें उनके पास आई तो उस अधिकारी औऱ कर्मचारी को कोई बचा नहीं पाएगा। यही नहीं, उन्होंने कहा कि अधिकारी निष्पक्षता से चुनाव कराये। अधिक मतदान हो विकास के लिए कमल के फूल पर वोट जरूरी है।

ईवीएम है भाजपा की मशीन-

सम्बोधन के दौरान उनकी ऐसी जवान फिसली की वो ईवीएम को बीजेपी की मशीन बता गए। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एक आह्वाहन पर आपने भारतीय जनता पार्टी की ईवीएम मशीन में वोट करकर बीजेपी विधायकों को जिता दिया गया है।

उन्होंने बुन्देलखण्ड पर बोलते हुए कहा कि इस आठ महीने की सरकार में विकास बढ़ा है। एक लाख इक्कीस हज़ार किलोमीटर की गड्ढा वाली सड़क हमें विरासत में मिली है। उन्हें सिर्फ एक एक्सप्रेसवे दिख रहा था। बदहाल बुन्देलखण्ड की सड़कें नहीं दिख रही थी। उनके द्वारा शिलान्यास तो किये गए मगर पैसा नहीं दिया गया। बीजेपी सरकार में बुंदेलखंड और प्रदेश में सड़कों का स्वर्ग बनाया जायेगा। बीजेपी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में बुंदेलखंड है। पूर्व की सरकार में भर्तियों में हुए भरष्टाचार की सीबीआई जांच होगी।

ये भी पढ़ें

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने किया रोड शो, दिखायी भगवा पार्टी की ताकत
Published on:
26 Nov 2017 05:53 pm
Also Read
View All