महोबा

दहेज़ हत्या में आरोपी 10-10 हजार रुपये के इनामी पिता-पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दहेज़ हत्या में आरोपी 10-10 हजार रुपये के इनामी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

2 min read
Apr 16, 2018

महोबा. दहेज़ हत्या में आरोपी 10-10 हजार रुपये के इनामी पिता-पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। महोबा में तीन वर्ष पूर्व विवाहिता को दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और सास-ससुर ने जिंदा जलाकर मार डाला था। घटना को अंजाम देकर पिता पुत्र तभी से फरार चल रहे थे। एसपी द्वारा दोनों अभियुक्तों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। दोनों ही इनामी अभियुक्तों को पुलिस टीम ने मुखबिर की मदद से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। दोनों को अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया के सामने पेश कर मामले की जानकारी दी।

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रतौली में तीन वर्ष पूर्व अक्टूबर 2015 में विवाहिता कौशिल्या की आग से जलकर मौत हो गई थी। जिसमें बताया गया कि कौशिल्या का पति रामनरेश और उसका ससुर बाबू राम उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करते थे। उसके साथ आये दिन मारपीट होती थी। पीड़िता द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किये जाने जी बात मायके वालो को भी बताई गई थी। मगर हद तो तब हो गई जब विवाहिता को दहेज के लिए मिट्टी का तेल डालकर जिंदा आग के हवाले कर दिया। दहेज लोभियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया और फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मृतिका की सास उमा को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन तभी से आरोपी पति रामनरेश और ससुर बाबूराम फरार चल रहे थे। 2015 से लगातार फरार चल रहे दोनों अभियुक्तों के खिलाफ न्यायालय ने NBW भी निर्गत किया मगर दोनों आरोपियों का कोई सुराग नही लग पा रहा था। दोनों की आरोपी पिता पुत्र अपनी पहचान छुपाकर रह रहे थे। एसपी द्वारा दोनों ही आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही कोतवाली प्रभारी विक्रमजीत सिंह के नेतृत्व में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इस टीम को तब बड़ी कामयाबी हाथ लगी जब मुखिबर द्वारा दोनों आरोपियों के रेलवे स्टेशन पर होने की सूचना मिली। पुलिस टीम ने दोनों आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ही आरोपियों को पुलिस कार्यालय में एएसपी वंशराज यादव ने मीडिया के सामने पेश किया। एएसपी ने बताया कि दोनों आरोपी दहेज हत्या के मामले में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे थे। दोनों के ऊपर 10-10 हजार रुपये का इनाम था। शहर कोतवाली पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार किया है। टीम को इनाम की राशि दी गई है।

ये भी पढ़ें

Patrika Expose : कौन हैं अवधेश और शुभम, उन्नाव रेप केस में जिनके नाम थी FIR, लेकिन अब चर्चा तक नहीं
Updated on:
16 Apr 2018 02:31 pm
Published on:
16 Apr 2018 02:30 pm
Also Read
View All