महोबा

बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर महोबा की बहनों ने पीएम मोदी को भेजी 20 हजार राखियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस राखी उनकी बहन ने कर दी इस उपहार की मांग, मुश्किल में पड़ी सरकार
2 min read
• •
Updated: 22 Aug 2018, 3:43 PM IST
modi
fhfh

महोबा. बुंदेलखंड की मांग को लेकर पिछले दो माह से महोबा के आल्हा चौक पर बुंदेली समाज के लोग अनशन पर बैठे है। ये अनशन अब आंदोलन का रूप लेता जा रहा है। बीते दिनों सैकड़ों लोगों ने सामूहिक मुंडन कराकर सरकार से अपना विरोध जताया था। वहीं इस बार पीएम मोदी से बुंदेलखंड राज्य की मांग करने के लिए वहां की छात्राओं ने 20 हजार राखियां पीएम को भेजी गई है।

अलग राज्य की मांग कर मांगा राखी का उपहार

महोबा जनपद के कई स्थानों पर बुंदेलखंड की महिलाओं ने रक्षाबंधन स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वहां के विद्यालय में आयोजित किया गया। छात्राओं के साथ-साथ टीचरों ने भी सी कार्यक्रम में भाग लिया और पीएम मोदी को राखी भेजकर अलग बुंदेलखंड राज्य देने की मांग की है। बुंदेलखंड राज्य में उत्तर प्रदेश के 7 और मध्यप्रदेश के 6 जिलों को बुंदेलखंड में गिना जाता है। इस समय सभी जिलों में बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अनशन चल रहा है। जीजीआईसी की सैकड़ों छात्राओं ने एकजुट होकर अलग बुंदेलखंड राज्य बनाने की मांग करते हुए पीएम मोदी को राखियां भेजी हैं।

अलग राज्य से बदहाल शिक्षा का विकास

छात्राओं ने कहा कि अभी हम सभी को उच्च शिक्षा के लिए दूर अन्य जनपदों या अन्य राज्यों में जाना पड़ता है। अलग बुंदेलखंड राज्य बनने से बदहाल शिक्षा और स्वास्थ्य में विकास होगा और जिससे बुंदेलखंड की बदहाली दूर होगी। महोबा में बुंदेलखंड राज्य को मांग को लेकर धरने पर बैठे तारा पाटकर ने बताया कि अतिपिछड़ा बुंदेलखंड अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। वर्तमान सरकार भी छोटे राज्यों की पक्षधर रही है और अलग बुंदेलखंड राज्य बन जाने से बुंदेलखंड की बदहाली दूर हो जाएगी। बुंदेलखंड में रोजगार बढ़ेगा जिससे यहां का पलायन रुकेगा। छात्राओं को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री को भेजी गई राखी पर उन्हें उपहार के तौर पर बुंदेलखंड अलग राज्य के रूप में जरूर मिलेगा।

Updated on:
22 Aug 2018, 3:43 PM IST
Published on: