
जयपुर।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के डिजिटलाइजेशन और स्वच्छता के दो महत्वपूर्ण मुद्दों का हश्र देखना हो तो झालाना स्थित आरटीेओ कार्यालय का एक चक्कर लगाना ही पर्याप्त होगा। स्टोर रूम में शौचालय का पाइप बरसों से लीक होकर सरकारी रिकॉर्ड को खराब कर रहा है।
स्टोर रूम में सरकारी दस्तावेज जमीन पर ही बेतरतीब पटके हुए हैं। इनमें से कोई दस्तावेज निकलवाना हो तो पैसे देने पर ही श्रमिक गंदगी में हाथ डाल पाता है। हैरानी वाली बात है कि कार्यालय में एक आरटीओ, चार डीटीओ और एक एआरटीओ स्तर के अधिकारी बैठते हैं। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
करोडों का भवन फिर भी रिकॉर्ड हो रहा नष्ट
आरटीओ कार्यालय परिसर में ही करोडों रुपए की लागत से सरकारी रिकॉर्ड सुक्षित रखने के लिए अलग भवन बनाया गया है। जिसमें अलग से अलमीरा बनी हुई हैं। लेकिन भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा। जानकारों का कहना है कि सालों से एेसे ही पड़े सरकारी रिकॉर्ड में कीडे—दीमक लग गए है। ऐसे में अब कर्मचारी रिकॉर्ड खंगालने में कतराते हैं।