
महोबा. नगर निकाय के तीसरे चरण में होने वाले मतदान के के लिए महोबा जनपद में अब चुनावी सभाओं का दौर भी शुरू हो गया है। केंद्र सरकार की खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह ने जनपद के चरखारी और महोबा पालिका क्षेत्र में एक जनसभा को सम्बोधित किया। जनसभा में दोनों मंत्रियों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का जमकर गुणगान किया और बीजेपी प्रत्याशियों को जिताने की अपील जनता से की। मंत्रियों के अलावा जनपद के दोनों विधायक और जिला अध्यक्ष भी जनसभा में मौजूद रहे।
नगर निकाय चुनाव को लेकर सभी दल अपनी जीत को पक्का करने के लिए जी जान से जुटे हुए है। बुंदेलखंड के महोबा जनपद में तीसरे चरण में मतदान होना है। जिसको लेकर अब चुनावी सभाओं का सिलसिला भी जारी हो चूका है। सत्ता पक्ष बीजेपी ने चुनावी सभाओं की शुरुआत की है। जनपद की नगर पालिका चरखारी से चुनाव लड़ रहे मूलचंद अनुरागी और महोबा नगर पालिका के बीजेपी प्रत्याशी संध्या शुक्ला के समर्थन में जनसभा करने केंद्र सरकार की खाद्य एवं रसद विभाग मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान पहुंचे थे !दोनों ही मंत्रियों ने इकट्ठा हुई भीड़ से बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जीएसटी को लेकर तरह तरह के भ्रम विरोधियों द्वारा फैलाया जा रहा है जबकि जीएसटी चरमपंथियों को रोकने के लिए जीएसटी को लाना आवशयक था। काली कमाई की शक्ल में आपकी नेक कमाई, किसान की नेक कमाई कुछ। लोगों की जेब में जा रही थी। उस पैसे का बटवारा होना चाहिए।
यहीं नहीं उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने बुंदेलखंड पैकेज को खाने बना लिया। जो पैसा किसानों की सिंचाई, सड़क और विकास के लिए आया था वो पैसा जंगल में मंडियां बनाने का काम कर बजट खाने का काम किया। बड़ी बड़ी मंडियां मना दी गई बिल्डिंग बनाई गई टीन सेड बने ये सब जंगल में बनाया गया यहां किसान नहीं जाएगा। बिल्डिंग बनाने के नाम पर सपा सरकार में पैसा खाया है। यहीं नहीं साध्वी ने मंडियों में भूसा भरे जाने की बात तक कह डाली। उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि इन मंडियों में भूसा भर दो ताकि भूसा गौशालों के काम आ जाए।
उन्होंने कहा कि भारत के लोग बहुत जल्द निराश हो जाते हैं। उन्होंने अटल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि इस देश में 65 वर्ष में कोई काम नहीं हुआ सिर्फ अटल जी की सरकार को छोड़कर वो काम तीन साल की मोदी सरकार ने किया है। वहीं पूर्व की प्रदेश सरकार सैफई विकास में व्यस्त रही और केंद्र की योजनाओं को सही तरीके से लागू तक नहीं किया गया।
वहीं दूसरी ओर प्रदेश सरकार के वन पर्यावरण मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी जनसभा को सम्वोधित किया उन्होंने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार ने अपनी पहली कैबनिट बैठक में किसानों की कर्ज माफ़ी की। अब अन्ना प्रथा के निदान पर भी काम होने लगा है। हमारे प्रधानमंत्री ने सबके साथ और सबके विकास का नारा दिया है। पीएम मोदी आह्वान के बाद बहुत से लोग बीजेपी से जुड़े हुए है। मोदी के असर से ही नगर निकाय चुनाव में भी बीजेपी की जीत होगी। जनसभा को चरखारी विधायक ब्रजभूषण राजपूत, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी और जिला अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह सेंगर ने भी सम्बोधित किया।