महाराजगंज

आधी रात श्मशान घाट पर मिली नग्न हाल में महिला…लाल कपड़ा, जादू टोने का सामान देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े

महराजगंज में तंत्र,मंत्र के चक्कर में एक महिला को ग्रामीणों ने जमकर पीटा, उस पर आरोप है कि वह दो तांत्रिकों के साथ धनतेरस के दिन आधी रात को नग्न अवस्था में तांत्रिक क्रिया कर रही थी।
less than 1 minute read
Up news, mahrajganj news
फोटो सोर्स: पत्रिका, श्मशान घाट पर न्यूड महिला की पिटाई

महराजगंज में एक हैरान करने वाली घटना हुई है, यहां पनियरा थाना क्षेत्र के एक गांव के श्मशान घाट पर ग्रामीणों ने नग्न हाल में बैठी महिला को देख आपा खो दिया। शोर सुन इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की। घटना का पता चलते ही महिला का पति मौके पर पहुंचा और किसी तरह पत्नी को ग्रामीणों से छुड़ाकर घर लेकर आया।

नग्न हाल में श्मशान घाट पर महिला कर रही थी तंत्र क्रिया

ग्रामीणों का आरोप है कि महिला आधी रात को श्मशान घाट पर जादू टोना कर रही थी। उसके साथ दो तांत्रिक भी थे। मौके पर जादू-टोना का सामान रखा था। लोगों को देख तांत्रिक मौके से फरार हो गए, जबकि महिला पकड़ी गई। जानकारी के मुताबिक यह घटना धनतेरस की रात 18 अक्टूबर की है। वीडियो 29 अक्टूबर को सामने आया है। वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया।पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया है और महिला के घर पहुंची, लेकिन घर पर कोई नहीं मिला।

पिटाई से आहत महिला ने किया सुसाइड का प्रयास

ग्रामीणों की पिटाई से आहत महिला ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने का प्रयास किया लेकिन पति ने उसे बचा लिया। बाद में दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए। SO पनियरा आशीष कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की गई है। महिला के घर टीम गई थी, वो घर पर नहीं मिली। उसकी तलाश की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद पिटाई के आरोपियों पर कड़ी कारवाई की जाएगी।

Updated on:
30 Oct 2025 04:04 pm
Published on:
30 Oct 2025 04:04 pm