महाराजगंज

दुल्हन इंतजार करती रही, दूल्हा प्रेमिका को लेकर फरार, मां बेटी को लगा सदमा, अस्पताल में भर्ती

Bride kept waiting, groom ran away with girlfriend महाराजगंज में लड़की की शादी की तैयारी चल रही थी। गेस्ट हाउस में हलवाई भी लगा दिया गया था। बारात का इंतजार हो रहा था। इसी बीच एक फोन ने सब कुछ उथल-पुथल कर दिया। सदमे में लड़की और उसकी मां बेहोश हो गई। जिन्हें नर्सिंग होम में भर्ती करना पड़ा। ‌

less than 1 minute read

Bride kept waiting, groom ran away with girlfriend महाराजगंज में दुल्हन बारात का इंतजार करती रही, सारी तैयारियां पूरी, मंडप भी सज कर तैयार था। लेकिन ऐन वक्त पर ऐसी खबर आई कि दुल्हन के होश उड़ गए। मां बेटी को ऐसा सदमा लगा कि दोनों बेहोश हो गई। आनन-फानन उन्हें प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। बताया जाता है बारात निकालने के ठीक पहले लड़का अपनी प्रेमिका के साथ भाग गया। इसकी जानकारी घरवालों को बाद में हुई। मामला महाराजगंज के नौतनवा का है।

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज के नौतनवा क्षेत्र के एक गांव में बारात आनी थी। बारात के स्वागत के लिए सारी तैयारियां हो गई थी। इसके लिए कई महीनो से तैयारी चल रही थी। दुल्हन भी सज-धजकर तैयार बैठी थी।‌ कार्ड बंटने के बाद रिश्तेदार भी घर पहुंच गए। गेस्ट हाउस में हलवाई लगाया गया।‌ सब कुछ अच्छा चल रहा था। इसी बीच एक फोन ने पूरे माहौल को बदल दिया।

सब कुछ बर्बाद

लड़की की मां ने बताया कि उसके पास लड़के की मां का फोन आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि लड़का किसी और लड़की के साथ भाग गया है। अब बारात नहीं आ रही है। यह सुनकर लड़की की मां के होश में उड़ गए। इसकी जानकारी उन्होंने घर वालों को दी। स्थिति यह बन गई की दुल्हन और दुल्हन की मां सदमे में बेहोश हो गई। उनका बुरा हाल था।जिन्हें उपचार के लिए नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। लोगों का कहना था कि लड़का किसी से प्रेम करता था तो शादी तय करने की क्या जरूरत थी?

Also Read
View All

अगली खबर