एसपी महराजगंज सोमेंद्र मीणा ने जिले में आज बड़ी संख्या में गायब हुए मोबाइल फोनों की रिकवरी करा कर उनके मालिकों को सुपुर्द किया। इस दौरान मोबाइल मिलने से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ।
महराजगंज पुलिस ने आज सैकड़ों लोगों के चेहरे पर खुशी लौटा दी। जिले की सर्विलांस टीम ने गुड वर्क करते हुए जिले के विभिन्न स्थानों से चोरी हुए 151 मोबाइल फोन बरामद किए। इस सफलता के बाद, पुलिस ने इन मोबाइल फोन को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाया।
सोमवार को एसपी ऑफिस में आयोजित एक समारोह में इन मोबाइल फोन को उनके स्वामियों के हवाले किया गया।स्वामियों ने जब अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाए, तो उनके चेहरे पर खुशी साफ देखी जा सकती थी। उन्होंने इस सफलता के लिए पुलिस का आभार जताया। एसपी ने सर्विलांस टीम की इस शानदार कार्यवाही की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार से सम्मानित किया। एसपी ने बताया कि इन बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 27 लाख रुपए है।उन्होंने यह भी कहा कि इस बरामदगी से साइबर फ्रॉड और अन्य अपराधों को रोकने में महत्वपूर्ण मदद मिलेगी। सर्विलांस टीम का यह कार्य पुलिस के द्वारा लगातार किए जा रहे बेहतर प्रयासों का हिस्सा है, जो जनपद में अपराध की रोकथाम और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहायक साबित हो रहे हैं।