महाराजगंज

यूपी में पुलिस पर हमला, महकमे में मचा हड़कंप…

महराजगंज से एक बड़ी खबर है, यहां शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान कुछ मनबढ़ युवकों ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई की। इस बात की सूचना मिलते ही थाने से फोर्स पहुंची और तीनों को हिरासत में ले की।
2 min read
Up news, महराजगंज,
फ़ोटो सोर्स: सोशल मीडिया, पुलिसकर्मियों पर हमला

महराजगंज जिले में शुक्रवार की रात वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैफिक नियमों से बेपरवाह युवकों को जब पुलिस ने रोका तो वह नाराज हो गए और पुलिस टीम के साथ मारपीट कर ली। जिसके बाद मौके पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

महराजगंज में चल रही थी वाहन चेकिंग

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे सिंदुरिया थाने के उपनिरीक्षक शेषनाथ मौर्य, उपनिरीक्षक सुनील व कांस्टेबल अभिमन्यु की टीम थाना क्षेत्र के झनझनपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक तलविदा, दिनेश कुमार चौधरी व निहाल अहमद भी मौके पर पहुंच गए और चेकिंग अभियान चलाया जाने लगा।

हेलमेट न पहनने पर पुलिस ने टोका, पुलिस से अभद्रता

चेकिंग के दौरान सिंदुरिया की ओर से आ रही एक मोटरसाइकिल पर बिना हेलमेट तीन लोग सवार मिले। पुलिस ने वाहन रोककर पूछताछ की तो तीनों युवक बिगड़ गए। आरोप है कि उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए पुलिसकर्मियों से अभद्रता की और वर्दी उतरवाने व देख लेने की धमकी दी।

त्वरित एक्शन… तीन युवक हिरासत में

जब पुलिस टीम ने उन्हें नियमों को पालन करने का हवाला दिया तब तीनों ने मारपीट शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान SI शेषनाथ मौर्य, SI सुनील व कांस्टेबल अभिमन्यु को चोटें भी आईं। पुलिस ने फौरी एक्शन दिखाते हुए तीनों को हिरासत में ले लिया।

आरोपियों की हुई पहचान, SO बोले मुकदमा दर्ज

आरोपितों में बाइक चला रहे आरोपित की पहचान सदर कोतवाली के मंगलपुर निवासी सूरज शर्मा एवं पीछे बैठे अन्य दो की पहचान नंदलाल पटेल निवासी जमुहरा कला, थाना नौतनवा और प्रदुम्मन चौधरी निवासी सौहगौरा, थाना चौक के रूप में हुई। तलाशी के दौरान आरोपितों के पास से मोबाइल फोन व अन्य निजी सामान बरामद हुआ, जिसे विधिवत सील किया गया। SO सिंदुरिया राजकुमार सिंह ने बताया कि तीनों आरोपितों को मौके से गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है मामले की जांच जारी है

Updated on:
25 Apr 2026 02:49 pm
Published on:
25 Apr 2026 02:49 pm