24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल में गरजे फिल्मस्टार बीजेपी सांसद रविकिशन…रोड शो में उमड़ा जन सैलाब, सत्ता परिवर्तन का किए दावा

बंगाल के पहले चरण के विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान के बाद अब भाजपा,तृणमूल एवं अन्य पार्टियां दूसरे चरण के चुनाव के लिए जी जान से जुटी हैं। इस बीच गोरखपुर सांसद रविकिशन ने आज बंगाल में कई जगह रोड शो किया।

2 min read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फ़ोटो सोर्स: पत्रिका, सांसद रविकिशन का रोड शो

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनावी हलचल के बीच गोरखपुर सांसद रवि किशन ने चंदननगर और चौंसी विधानसभा क्षेत्रों में जोरदार चुनावी अभियान चलाकर माहौल को पूरी तरह गर्म कर दिया। भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने उतरे रवि किशन ने सीधे तौर पर सत्ता परिवर्तन का दावा कर दिया।

उमड़ा जन सैलाब परिवर्तन का दर्पण है

चंदन नगर में आयोजित भव्य रोड शो के दौरान सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब भाजपा के बढ़ते प्रभाव का संकेत देता दिखा। उमड़ती भीड़, भाजपा के नारे और जगह-जगह हो रहे स्वागत ने यह साफ कर दिया कि क्षेत्र में चुनावी मुकाबला अब बेहद दिलचस्प हो चुका है। पूरे इलाके में “परिवर्तन” की गूंज सुनाई दी, जिसे भाजपा अपने पक्ष में लहर में बदलने की कोशिश करती दिखी।

बंगाल नई सोच के साथ बढ़े आगे

इसके बाद चौंसी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में रवि किशन ने मंच से विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लंबे समय से विकास ठप रहा है और जनता अब इस स्थिति को बदलने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब बंगाल एक नई दिशा और नई सोच के साथ आगे बढ़े।

घुसपैठ मुक्त बनेगा बंगाल, सीमाओं की सुरक्षा से समझौता नहीं

रविकिशन ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था मजबूत होगी, भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी और राज्य को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा। रवि किशन ने “घुसपैठ” के मुद्दे को भी जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि भाजपा का स्पष्ट संकल्प है कि बंगाल को घुसपैठ मुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा और सीमाओं की रक्षा के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा और सख्त नीतियों के जरिए इस पर नियंत्रण किया जाएगा।

मतदान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें

उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और भाजपा के पक्ष में मतदान कर एक मजबूत और स्थिर सरकार के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। फिलहाल जुटी भीड़ से जनमानस तेजी से भाजपा के पक्ष में झुकता हुआ दिख रहा है। कुल मिलाकर, चंदननगर और चौंसी में हुए इन कार्यक्रमों ने भाजपा की आक्रामक रणनीति को साफ तौर पर सामने रखा है। अब देखना यह होगा कि यह जोश और दावा वोटों में कितना ब

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग