मैनपुरी

जिला अस्पताल में महिलाओं के बीच हुई जबरदस्त फाइट, देखें वीडियो

पीड़ित महिला का आरोप है कि एक युवती के उसके पति से अवैध संबंध हैं।
2 min read
• •
Updated: 19 Jan 2018, 7:01 PM IST
woman fight

मैनपुरी। जिला अस्पताल में उस समय हड़कंप मच गया, जब दो युवतियां एक महिला को गिराकर पीटने लगी। वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह तीनों महिलाओं में बीचबचाव कराया। इस मामले में पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें उसने पीटने वाली एक युवती पर अपने पति के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें-स्कूल बस हाईजैक होने की खबर ने मचाया हड़कंप, पुलिस के छूटे पसीने, देखें वीडियो

दवा लेने आई थी महिला
जानकारी के मुताबिक जिला अस्पताल में गुरुवार को महिला दवाई लेने आई थी। तभी दो युवतियां से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते उन युवतियां ने महिला को बाल पकड़कर जमीन जमीन पर गिरा दिया और उसे पीटने लगीं। तीनों के बीच काफी देर तक मारपीट होती रही। घटना के समय जिला अस्पताल में तैनात पुलिसकर्मी अपनी डयूटी से नदारद थे। वहां मौजूद लोगों ने बमुश्किल बीचबचाव कराया।

पति से अवैध संबंध का आरोप
पीड़ित महिला ने जिस युवती पर अपने पति के साथ अवैध संबंध रखने का आरोप लगाया, उसी युवती ने अपनी सहयोगी महिलाओं के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। मारपीट के दौरान आरोपी युवती चिल्ला चिल्लाकर ये कह रही थी कि वो अपने पति को क्यों नहीं रोक पा रही।

चौकी इंचार्ज को जांच के आदेश
इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में दो महिलाओं के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शाम को पीड़ित महिला ने तहरीर दी है। उसका आरोप है कि उसके पति और युवती के बीच अवैध संबंध है। वो युवती उसे खुद बुलाती है। महिला की तहरीर पर चौकी इंचार्ज को मामले में जांच करने के आदेश दिए हैं।

Published on: