रंगदारी के लिए सरदारपुरा सी रोड पर मोबाइल व्यवसायी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में मुख्य साजिशकर्ता माना जाने वाले पंजाब के गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई को बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया। बारह दिन तक पूछताछ के दौरान आरोपी लॉरेंस हत्याकाण्ड में कोई भूमिका होने से इनकार करता रहाए लेकिन पुलिस के पूछताछ नोट में उसने आरोप स्वीकार किए।