मैनपुरी

नवोदय छात्रा प्रकरण: यूपी सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी में कांग्रेस, जानिए पूरा मामला!

  पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद मैनपुरी में नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत मिली छात्रा के घर मिलने पहुंचे।

less than 1 minute read
Nov 20, 2019
jitin prasad reached mainpuri

मैनपुरी। उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस अब प्रदेश व्यापी आंदोलन की तैयारी कर रही है। इस आंदोलन में करीब दो माह पूर्व नवोदय विद्यालय के हॉस्टल में मृत पायी गई छात्रा अनुष्का के मामले को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद अनुष्का के परिजनों से मिलने मैनपुरी जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ये बात कही।

प्रियंका गांधी से मिलकर बनाएंगे रणनीति
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेशभर की कानून व्यवस्था चौपट हो गई है। मंत्री सीओ को धमकी दे रहे हैं। ब्राह्मणों पर अत्याचार हो रहे हैं। ऐसे में न्याय की उम्मीद कैसे की जा सकती है। अनुष्का के मामले में भी न्याय नहीं हुआ है। छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर वगैरह सभी जरूरी दस्तावेज उनके पास हैं। इसलिए अब कांग्रेस अनुष्का के मामले को उठाएगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में प्रियंका गांधी से बात की जाएगी और आंदोलन की रणनीति बनायी जाएगी। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर कहा हक ये फैसला शीर्ष नेतृत्व लेगा। वहीं 2022 में यूपी में होने वाले चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस अपने दम पर अकेले चुनाव लड़ेगी।

ये था मामला
मैनपुरी शहर के आगरा रोड निवासी सुभाष चंद्र पांडेय की बेटी अनुष्‍का पांडेय उर्फ दीक्षा भोगांव स्थित नवोदय विद्यालय में कक्षा 11 की छात्रा थी। अनुष्का नवोदय विद्यालय के हॉस्टल के हॉल में अन्य छात्राओं के साथ रहती थी। हॉल के बाहर एक छोटा कमरा है। सोमवार 16 सितंबर की सुबह 5:30 बजे उसका शव कमरे फंदे पर लटकता मिला था। विद्यालय प्रशासन ने इसे आत्महत्या बताया था, जबकि छात्रा के परिजनों ने इसे हत्या का मामला बताते हुए रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

Published on:
20 Nov 2019 10:31 am
Also Read
View All