31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पा सेंटर के नाम पर चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने छापा मार 19 युवतियों को पकड़ा

  अवैध तरीके से चलाए जा रहे थे स्पा सेंटर। पुलिस ने चार स्पा सेंटर पर मारा छापा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Nov 2019, 10:30 AM IST

police raid

police raid

आगरा। फतेहाबाद रोड पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस की टीम ने लगातार चार स्पा सेंटर पर छापा मारा। स्पा सेंटर में मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। पुलिस ने शाम को छापा मार कार्रवाई कर 19 युवतियों को पकड़ा। सभी युवतियां आगरा शहर की रहने वाली बतायी जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने चारों स्पा को सील कर दिया है। दो स्पा की संचालिका अफरोज नाम की महिला थी, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य स्पा के संचालकों वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता और सचिन को अभी नहीं पकड़ा जा सका।

यह भी पढ़ें: अयोध्या फैसले के बाद पाकिस्तान की साजिश बेनकाब, मौलाना का वीडियो वायरल होने पर हड़कम्प

ये है मामला
सीओ सदर विकास जासयवाल के अनुसार पुलिस ने अफरोज के दो स्पा फ्रीडम स्पा, वीरेंद्र उर्फ वीरू उर्फ नेता के रिलेक्स स्पा और सचिन का रिवल स्पा में छापा मारा। इस दौरान पुलिस की टीम को आपत्तिजनक सामग्री भी मिली, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। वहीं स्पा का लाइसेंस भी नहीं मिला। पुलिस ने फ्रीडम स्पा से सात, रिलेक्स से तीन और रिवल से नौ युवतियों को पकड़ा। ये सभी युवतियां आगरा की रहने वाली हैं। आरोप है कि इन्हें देह व्यापार के लिए वहां बुलाया गया था। फिलहाल इन सभी युवतियों को महिला थाना भेजा गया है और इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश