मैनपुरी

शराबी बाप ने दो बेटियों को बेचा, अब तीसरी से कराना चाहता है ये काम

आरोपी पिता जुए और सट्टेबाजी में सबकुछ गंवा चुका है। वो अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपनी छोटी बेटी से गलत काम कराना चाहता है।
2 min read
• •
Updated: 4 Oct 2017, 8:25 PM IST
drunken father forces his daughter into prostitution
drunken father forces his daughter into prostitution

मैनपुरी। एक बेटी ने अपने पिता पर संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित बेटी का कहना है कि जुए और सट्टेबाजी में अपना सबकुछ हार चुका पिता उसको बेचना चाहता है। कई बार आरोपी पिता ने उसको जबरन शराब पिलाई और वेश्यावृत्ति करने के लिए दबाव बनाया। पिता की हरकतों से परेशान होकर पीड़ित अपनी मौसी के घर चली गई। बुधवार को पीड़ित लड़की और उसकी मौसी के साथ एसपी ऑफिस और पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है।

जुए व सट्टेबाजी में सबकुछ गंवाया
मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़ित लड़की ने बताया कि उसका पिता शराबी है। उसने जुआ और सट्टेबाजी में अपनी चल व अचल संपत्ति को भी बेच डाला है। जिसके कारण अब उस पर लगभग लाखों रुपए का कर्ज है। पीड़ित बेटी का आरोप है कि अपनी गलत आदतों से सब कुछ गंवा चुका पिता उसका बेचना चाहता है। आरोपी ने अपनी बेटी का पांच लाख रुपए में सौदा भी कर दिया। इसके पीछे उसकी मां का भी हाथ है।

वेश्यावृत्ति करने का बनाया दबाव
पीड़ित लड़की के मुताबिक आरोपी पिता अपनी दो बेटियों को पहले ही बेच चुका है। इसमें उसकी मां का भी हाथ है। पीड़ित लड़की की मां गलत काम करती है। पीड़ित ने यह भी बताया कि उसकी बहन की शादी में पिता ने उसको जबरन शराब पिलाई थी और कुछ लोगों के पास जाने को कहा। जिसका पीड़ित ने कड़ा विरोध किया था, लेकिन आरोपी पिता अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिससे परेशान होकर पीड़ित लड़की जब अपनी मौसी के घर चली गयी तो आरोपी ने उसकी मौसी व मौसा के खिलाफ अपहरण की मामला दर्ज करा दिया।

सीओ भोगांव को सौंपी जांच
बुधवार को पीड़ित लड़की और उसकी मौसी एएसपी ओमप्रकाश सिंह से मिली और पूरे मामले की शिकायत की। जिस पर एएसपी ने भोगांव पुलिस को आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एएसपी ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पिता पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पीड़ित लड़की अपनी मौसी घर पर रहती है।

Updated on:
4 Oct 2017, 8:25 PM IST
Published on: