9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पारिवारिक विवाद ने ले ली जान, मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद दी जान…

चरवाहे को तैरते दिखे शव

2 min read
Google source verification
sawaimadhopur

sawaimadhopur crime news

सवाईमाधोपुर.पारिवारिक विवाद एक विवाहिता सहित तीन मासूम बच्चों के लिए काल का कारण बन गया। रवांजना डूंगर थाना इलाके के दौलाड़ा गांव में मंगलवार दोपहर में एक मां ने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद कर जान दे दी।



पुलिस के अनुसार महिला का पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोपहर को भी इसी के चलते वह अपने घर से बच्चों को लेकर खेत में चली गई। जो करीब घर से दो किलोमीटर दूरी पर बताया। वहां बने कुएं में बच्चों के साथ छलांग लगा ली। उनकी डूबने से मौत हो गई। इस बीच एक चरवाहा वहां कुएं पर रुका तो उसे लाश तैरती हुई नजर आई। उसने अन्य ग्रामीणों को सूचना दी।


आनन-फानन में अंत्येष्टि, पीहर पक्ष वाले नहीं भी नहीं थे
पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों बिना पुलिस को सूचित किए ही अपने स्तर पर शवों को बाहर निकाला था। ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला एवं उसके तीनों बच्चों की अन्येष्टि भी आनन-फानन में कर दी गई। अन्त्येष्टि में महिला के पीहर पक्ष के लोग भी शामिल नहीं हुए।


पुलिस को जलती मिली लाशें
शाम करीब छह बजे सूचना पर रवांजना डूंगर थानाधिकारी कस्तूर निशांत वर्मा दौलाडा गांव के श्मशान में पहुंचे, वहां पर चारों के शव जलते हुए मिले। पुलिस रोकने का प्रयास करती, लेकिन शव लगभग पूरी तरह जल चुके थे। बाद में सीओ सिटी ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी ली।


मृतका के रिश्तेदार ने दी सूचना
रवांजना डूंगर थानाधिकारी ने बताया कि मृतका का एक रिश्तेदार दौलाड़ा गांव में ही रहता है। उसने ही उसके पीहर पक्ष के लोगों को घटना की जानकारी दी थी। हालांकि उस रिश्तेदार ने ग्रामीणों के दबाव के चलते पुलिस को सूचना नहीं दी।


गांव में नहीं जले चूल्हे
घटना के बाद गांव में शोक की लहर छा गई। जिसने भी घटना के बारे में सुना वह स्तब्ध रह गया। गांव में एक भी घर में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीण व पड़ौसी परिजनों को सांत्वना देने में लगे हुए है।


टेम्पो व बाइक भिडं़त में युवक की मौत
खण्डार. बहरावण्डा कलां थाना इलाके के बनास नदी के समीप मंगलवार सुबह टेम्पो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बहरावण्डा कलां थानाधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि मृतक हेमराज (30) पुत्र बीरवल गुर्जर निवासी सांवटा है। वह सुबह करीब नौ बजे गांव से बाइक पर महाराजपुरा जा रहा था। इस दौरान रास्ते में बनास नदी की पुलिया के आगे भूलनपुर रोड पर चौकी हाड़ा की पुलिया पर टेम्पो चालक ने हेमराज के टक्कर मार दी। आरोपित चालक मौके से टेम्पो लेकर भाग छूटा। सूचना पर पुलिस ने घायल को सीएचसी खण्डार में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़ी खबरें

View All

सवाई माधोपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग