मैनपुरी

लॉकडाउन के बीच बकरियां चराने गए चार बच्चों की गड्ढे के पानी में डूबने से मौत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बकरी चराने गए चार बच्चों की मौत हो गई। मैनपुरी जिले के बरनाइल थाना क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में रविवार को बकरियां चराने निकले चार बच्चे खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूब गए

less than 1 minute read
लॉकडाउन के बीच बकरियां चराने गए चार बच्चों की गड्ढे के पानी में डूबने से मौत
लॉकडाउन के बीच बकरियां चराने गए चार बच्चों की गड्ढे के पानी में डूबने से मौत

मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बकरी चराने गए चार बच्चों की मौत हो गई। मैनपुरी जिले के बरनाइल थाना क्षेत्र के ग्राम बीनपुर में रविवार को बकरियां चराने निकले चार बच्चे खेत के गड्ढे में भरे पानी में डूब गए। देर रात जब बच्चे घर वापस नहीं लौटे तब परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की। एक बच्चे के चप्पल गड्ढे के पास मिली। बाद में चारों बच्चों का शव पानी से निकाला गया। बच्चों की मौत से परिजनों में कोहराम है।

उधर, सूचना पाकर कई थानों की पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंची। ग्राम बीनपुर निवासी 10 वर्षीय सनी, 10 बर्षीय सूरज, 9 वर्षीय मनोज और 10 वर्षीय धर्मवीर बकरी चराने के लिए निकले थे। बकरियां घर पहुंचने के बाद भी वे घर नहीं आए तो चिंतित परिजनों ने उनकी आसपास के इलाकों में तलाश शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक चारों बच्चे नहाने के उद्देश्य से पानी में उतरे होंगे और गहराई का अंदाजा न लगने से वे उसमें डूब गए। घटना की जानकारी पाकर एसपी अजय कुमार पांडेय, एएसपी ओमप्रकाश सिंह, एसडीएम घिरोर, एसडीएम करहल रतन वर्मा, सीओ कुरावली ददन प्रसाद, सीओ करहल अशोक कुमार कई थानों की पुलिस लेकर मौके पर पहुंच गए। फिलहाल बच्चों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Published on:
01 Jun 2020 11:49 am