मैनपुरी

Karhal election Result live update: करहल सीट पर सपा के तेज प्रताप यादव इतने वोटो से आगे फूफा भतीजे की जंग में कौन मारेगा बाजी

Karhal election Result live update: करहल सीट पर आठवें राउंड की मतगणना पूरी होने तक सपा के तेज प्रताप यादव आगे चल रहे हैं। फूफा भतीजे की जंग में किसके सिर ताज चढ़ेगा इस विषय में मतगणना पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। लेकिन यहां पर सपा और बीजेपी में टक्कर है।

2 min read
Nov 23, 2024
करहल सीट सपा और भाजपा प्रत्याशी

Karhal election Result live update: मैनपुरी जिले की करहल सीट पर सुबह आठ बजे मतगणना हो रही है। वोटों की गिनती के शुरुआती रुझानों में लगातार उलटफेर हो रहा था। पिछले कई चरणों से सपा के तेज प्रताप सिंह यादव लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। आज दोपहर बाद वाले नतीजे तय करेंगे कि करहल में तेज प्रताप सिंह यादव समाजवादी पार्टी का गढ़ बचा पाते हैं। या रिश्ते में उनके फूफा और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे बहनोई अनुजेश यादव भारतीय जनता पार्टी के लिए करहल पर कब्जा कर लेते हैं। बुधवार को इस सीट पर 54.1 फीसदी मतदान हुआ था। मैदान में बसपा से डॉ. अवनीश शॉक्य भी हैं। लेकिन जंग सिर्फ फूफा और भतीजे के बीच चल रही है।

Karhal election Result live update: करहल उपचुनाव के लिए शनिवार को नवीन मंडी में सुबह 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है सबसे पहले पोस्टल बैलट की गिनती हुई है। कुल 32 राउंड में दोपहर दो बजे तक मतों की गिनती पूरी होने की उम्मीद है। अब तक जो परिणाम सामने आए हैं। उनमें सपा प्रत्याशी आगे चल रहा है।

आठवीं राउंड में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227

मैनपुरी की करहल सीट पर आठवें राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है। इसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 13,227 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 17061 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 30, 288 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 1969 वोट मिले हैं।

नवे राउंड का तेज प्रताप यादव 14229 वोट से आगे हैं।

नवे राउंड का भी परिणाम आ गया है। जिसके बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव 14229 वोट से आगे हैं। भाजपा के अनुजेश यादव को अब तक 19739 वोट मिले हैं। वहीं सपा प्रत्याशी अपनी झोली में 33, 968 मत डाल चुके हैं। बसपा प्रत्याशी को अब तक 2352 वोट मिले हैं।

10वीं राउंड की मतगणना में सपा आगे

करहल में 10वीं राउंड की मतगणना के बाद भी भाजपा प्रत्याशी अनुजेश यादव सपा के आसपास नहीं पहुंच सके हैं। अनुजेश यादव 16 हजार 440 वोट से पीछे चल रहे हैं। सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 37995 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 21 हजार 555 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 2454 वोट ही मिले हैं।

14वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी करीब 21000 वोटो से आगे

सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 52020 वोट मिल चुके हैं। वहीं अनुजेश यादव 31 हजार 292 मत ही प्राप्त कर सके हैं। बसपा प्रत्याशी अवनीश को महज 3694 वोट ही मिले हैं।

19 में राउंड की मतगणना में सपा प्रत्याशी 20 हजार 922 मतों से आगे

Karhal By Election Result: करहल मे 19वें राउंड की मतगणना के बाद सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव को अब तक 67529 मत मिल चुके हैं। जबकि भाजपा के अनुजेश यादव को 48607 मत मिले हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अवनीश को महत्व 4705 मत मिले हैं। इस तरह सपा प्रत्याशी 20 हजार 922 मतों से आगे चल रहे हैं।

Also Read
View All

अगली खबर