मैनपुरी

अपहरण के बाद युवती से गैंगरेप, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

अपहरण के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए जांच का हवाला दे कर लौटा दिया।
2 min read
• •
Updated: 22 Sep 2017, 6:49 PM IST
Gang Rape

मैनपुरी। ट्यूशन से लौटते वक्त एक छात्रा का अपहरण कर दरिंदों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। गैंगरेप के बाद दरिंदे युवती को मरणासन्न हालत में उसीके घर के सामने फेंक कर फरार हो गए। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस कई दिनों से उसे एफआईआर के लिए टहला रही है। मामला मीडिया में आने के बाद एफआईआर दर्ज हो सकी।

एफआईआर के लिए टहलाती रही पुलिस

मामला थाना करहल क्षेत्र के ग्राम नगला बुधा का है। घटना तीन सितंबर की है, यहां के रहने वाले ओमप्रकाश (बदला हुआ नाम) की 20 बर्षीय पुत्री रुचि (बदला हुआ नाम) का अपहरण गांव के ही रहने वाले रमेश, पंकज, अनिल, मुकेश ने उस समय कर लिया जब रुचि शाम को कोचिंग पड़कर अपने घर लौट रही थी। घटना के बाद पीड़िता के पिता ने थाने में नामजद तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मामले में लापरवाही बरतते हुए मामले को बेहद हल्के में लिया और पीड़िता के पिता को जांच का हवाला दे कर लौटा दिया।


मरणासन्न हालत में घर के बाहर युवती को फेंक आऱोपी फरार

अपहरण के दो दिन बाद आरोपियों ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर देते हैं और रुचि को मरणासन्न हालात में उसके ही घर के सामने फेंक जाते हैं। इतना सब होने के बाद भी पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया, परिजनों ने गंभीर हालत में अपनी बेटी को सैफई मेडीकरल कॉलेज में भर्ती कराया साथ ही दूसरी ओर परिजन कार्रवाई के लिए पुलिस के भी चक्कर लगाते रहे लेकिन पुलिस ने फिर भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।


नशे की दवा खिला कर करते थे रेप

आज पीड़िता ने दीवानी पंहुचकर अपनी आपबीती मीडिया को सुनाई। पीड़िता ने बताया कि जब तीन सितम्बर की शाम कोचिंग पढ़कर अपने घर के लिए निकली तो गांव के ही रहने वाले चारों लड़कों ने उसका अपहरण कर लिया, बाद में किसी सुनसान जगह ले गए जहां बन्द कमरे में उसे रखा और बारी बारी उसके साथ बलात्कार किया।जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़िता ने ये भी बताया कि चारों लड़के उसको नशे की दवाई खिलाकर भी उसके साथ बलात्कार किया करते थे, जिसके दो दिन बाद उसके साथ जबरदस्ती मारपीट की और नशे की दवाई खिलाकर उसे देर शाम उसी के घर के सामने फेंक गए।मीडिया ने पूरी घटना को उच्चाधिकारियों के सामने रखा तो फिर पुलिस की हालत खस्ता हो गई। आनन-फानन में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Published on: