1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेबीज के इंजेक्शन के लिए सड़क जाम

फिरोजाबाद के जिला अस्पताल में लंबे समय से रेबीज के इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हैं, इससे पब्लिक में आक्रोश है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

फिरोजाबाद

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 22 Sep 2017, 5:08 PM IST

Protest

फिरोजाबाद। शहर के जिला अस्पताल में विगत दो दिनों से रेबीज के इंजेक्शन नहीं हैं। कुत्ता काटने के मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। शुक्रवार को रेबीज के इंजेक्शन लगवाने पहुंचे मरीजों को जब अस्पताल में इंजेक्शन न होने की जानकारी हुई तो उन्होंने जिला अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। इतना ही नहीं महिलाएं सड़क पर उतर आईं। महिलाओं ने पंक्तिबद्ध तरीके से खड़े होकर जाम लगा दिया। इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई। आने जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

तीन दिन से लगा रहे थे चक्कर

जाटवपुरी निवासी मो. इरफान और शब्बो का कहना है कि वह तीन दिन से जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगवाने को चक्कर लगा रहे हैं लेकिन हर बार इंजेक्शन नहीं होने की बात कहते हुए वापस कर दिया जाता था। शुक्रवार को करीब दर्जन भर लोग इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे तो वह इंजेक्शन न होने की बात पर बिफर गए और जिला अस्पताल में ही हंगामा शुरू हो गया।


प्रतिदिन लगते हैं सैकड़ों इंजेक्शन

सीएमएस डाॅ. आरके पांडे का कहना है कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन करीब 100 से 500 इंजेक्शन लगते हैं। स्टाॅक में यदि इंजेक्शन होते हैं तो पीड़ितों को इंजेक्शन लगाए जाते हैं। अभी स्टाॅक में इंजेक्शन समाप्त हो गए हैं। ऐसे में हम कहां से इंजेक्शन लगवाएं। इंजेक्शन के लिए शासन को डिमांड भेजी गई है। जैसे ही वहां से इंजेक्शन मिल जाएंगे लगाना शुरू कर देंगे।


सीएचसी पर भी लगते हैं इंजेक्शन

सीएमएस ने कहा कि रेबीज के इंजेक्शन जिला अस्पताल ही नहीं सीएचसी पर भी उपलब्ध कराए जाते हैं। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। फिरोजाबाद के बाद टूंडला सीएचसी पर भी रेबीज के इंजेक्शन लगते हैं लेकिन स्टाॅक न होने के कारण वहां भी इंजेक्शन नहीं लग पा रहे हैं। जाम लगाना न्यायोचित नहीं है। लोगों को कोपरेट करना चाहिए।